Onion Raita Side Effects in Hindi: दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर स्वास्थ्य विशेषज्ञ गर्मियों में दही को भोजन में शामिल करने की बात करते हैं। गर्मियों में लोग दही को मीठा और नमकीन अलग-अलग तरह से खाते हैं। इसके अलावा लोग दही का रायता खाते हैं और सब्जी, करी आदि भी बनाते हैं। स्वाद के मामले में दही कई चीजों के साथ अच्छा लगता है, लेकिन कई चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए।
आयुर्वेद में कुछ चीजों को एंटी फूड कैटेगरी में रखा गया है। एंटी फूड का अर्थ है दो ऐसी चीजें जिनकी प्रकृति एक दूसरे से मेल नहीं खाती। जिनके सेवन करने से आपको परेशानी हो सकती है। कुछ चीजों को दही के साथ भी न खाने की सलाह दी जाती है, नहीं तो सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन आजकल आपने देखा होगा की प्याज का रायता बहुत से लोग खाते हैं। प्याज खाना ठीक बात है लेकिन दही के साथ खाने से कई स्वास्थ्य संबंधी शिकायत हो सकती है।
प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। लेकिन कच्चा प्याज दही के साथ खाने से कई प्रकार की समस्या हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार दही और प्याज को एंटी फ़ूड कैटेगरी में रखा गया है। ऐसे में इसके सेवन से बचना चाहिए। प्याज का रायता खाने से आपको एलर्जी, उल्टी, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।
चूंकि दही की तासीर ठंडी और प्याज की तासीर गर्म मानी जाती है। दोनों को एक साथ मिलाने से आपके शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है जिससे अपच, एसिडिटी और सूजन जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में रिएक्शन के कारण उल्टी, फूड पॉइजनिंग और स्किन की एलर्जी भी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
