PTSD Awareness Day: PTSD और सामान्य तनाव में क्या अंतर है, डॉक्टर से जानिए कौन सी स्थिति है ज्यादा खतरनाक

PTSD Awareness Day: आपने अक्सर देखा होगा कि आज के समय में लोग तनावग्रस्त काफी अधिक रहते हैं। लेकिन क्या हर तनाव पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) हो सकता है, जानिए सामान्य तनाव और पीटीएसडी कैसे अलग होते हैं।

PTSD Awareness Day: तनाव एक ऐसी स्थिति है जिसका सामना हर व्यक्ति कभी न कभी अपने जीवन में जरूर करता है। फिर चाहे वह घर की टेंशन हो, ऑफिस, पैसों की चिंता या अन्य परिवार संबंधी तनाव, इन स्थितियों में व्यक्ति अक्सर खुद का तनावग्रस्त महसूस करते हैं। यहां तक कि बच्चे भी पढ़ाई और करियर के दबाव की वजह से तनावग्रस्त महसूस करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, हर तनाव एक जैसा नहीं होता है। कई बार किसी व्यक्ति को किसी हादसे या बहुत दर्दनाक घटना के बाद लंबे समय तक डर और सदमे की स्थिति देखने को मिल सकीत है। यह भी तनाव का एक गंभीर रूप है, जिसे PTSD यानी पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर कहते हैं। आइए जानते हैं पीटीएसडी कैसे समान्य तनाव से अलग है, दोनों में अंतर कैसे पहचान सकते हैं।

PTSD Awareness Day

आज जानिए तनाव कौन सा ज्यादा खतरनाक है

सामान्य तनाव क्या होता है

अमृता अस्पताल फरीदाबाद के मनोचिकित्सक और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर गायत्री भाटिया के मुताबिक तनाव हमारे शरीर और दिमाग की एक सामान्य प्रतिक्रिया है। जब कोई मुश्किल परिस्थिति आती है, तो कुछ समय के लिए चिंता या घबराहट होना स्वाभाविक है। जैसे ही समस्या कम होती है, तनाव भी धीरे-धीरे खत्म होने लगता है और व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की जिंदगी सामान्य तरीके से जीने लगता है।

End of Feed