PCOS में ब्रेकफास्ट स्किप करना क्यों बन सकता है परेशानी, आयुर्वेदाचार्य से जानिए बड़ी वजह

PCOS Breakfast Skip Side Effects: क्या PCOS में वजन घटाने के लिए नाश्ता छोड़ना सही है? आयुर्वेदाचार्य बताती हैं कि ऐसा करने से हार्मोन, त्वचा और भूख पर क्या असर पड़ सकता है।

PCOS Breakfast Skip Side Effects: आजकल वजन घटाने के लिए कई लोग सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) भी काफी लोकप्रिय हो गई है। लेकिन अगर आपको PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की समस्या है, तो बिना सोचे-समझे ब्रेकफास्ट स्किप करना आपके लिए सही फैसला नहीं हो सकता। आयुर्वेदाचार्य और हेल्थ इंफ्लुएंसर डॉ. वरलक्ष्मी यानमंद्रा के अनुसार, PCOS में शरीर पहले से ही हार्मोन और ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव से जूझ रहा होता है। ऐसे में लंबे समय तक खाली पेट रहने से परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए केवल वजन कम करने के बारे में सोचने की बजाय यह समझना भी जरूरी है कि आपका शरीर किस चीज की जरूरत महसूस कर रहा है।

PCOS Breakfast Skip Side Effects

PCOS की समस्या में नाश्ता क्यों स्किप नहीं करनी चाहिए

PCOS में खाली पेट रहना क्यों ठीक नहीं माना जाता

डॉ. वरलक्ष्मी यानमंद्रा बताती हैं कि PCOS में शरीर का संतुलन पहले से ही थोड़ा बिगड़ा हुआ रहता है। ऐसे में अगर सुबह का नाश्ता छोड़ दिया जाए, तो शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। कई बार लोग सोचते हैं कि कम खाना ही वजन घटाने का सबसे आसान तरीका है, लेकिन PCOS में यह तरीका हर किसी पर सही साबित नहीं होता। इसलिए बिना सलाह के लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचना बेहतर माना जाता है।

End of Feed