क्या डायबिटीज के मरीज लूज मोशन के दौरान ORS पी सकते हैं, डॉक्टर से जानिए शुगर पर इसका क्या असर

ORS for diabetes: गर्मियों के दौरान शुगर के मरीजों के मन में अक्सर सवाल आता है कि लूज मोशन के दौरान क्या डायबिटीज के मरीज ORS पी सकते हैं, क्या इससे ब्लड शुगर बढ़ जाती है? चलिए जानते हैं डॉक्टर क्या कहते हैं।

ORS for diabetes: अगर डायबिटीज के मरीज को लूज मोशन हो जाए, तो सबसे पहले मन में यही सवाल आता है कि ORS पीना चाहिए या नहीं। कई लोगों को लगता है कि ORS में चीनी होती है, इसलिए इससे ब्लड शुगर बढ़ जाएगी। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? हेल्थ इन्फ्लुएंसर, न्यूरोलॉजिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ. प्रियंका सेहरावत का कहना है कि डायबिटीज के मरीज जरूरत पड़ने पर WHO के फॉर्मूले वाला ORS पी सकते हैं। यह शरीर में पानी और जरूरी नमक की कमी पूरी करने के लिए बनाया जाता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ORS कैसे काम करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह कब फायदेमंद हो सकता है।

ORS for diabetes

डायबिटीज के मरीजों के लिए ORS कितना सेफ है डॉक्टर से जानिए।

डायबिटीज में ORS पीना सुरक्षित है

डॉ. प्रियंका सेहरावत के मुताबिक, अगर किसी डायबिटीज मरीज को लूज मोशन या दस्त हो रहे हैं, तो WHO बेस्ड ORS लिया जा सकता है। इसमें पानी, नमक और ग्लूकोज की मात्रा संतुलित होती है। इसका मकसद शरीर में पानी की कमी को पूरा करना है, न कि ब्लड शुगर बढ़ाना।

End of Feed