'डॉक्टर स्वस्थ रहेंगे, तभी स्वस्थ रहेगा देश', National Doctors Day पर डॉ. अशोक सेठ का बड़ा संदेश

National Doctors Day: नेशनल डॉक्टर्स डे पर फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ ने कहा कि डॉक्टरों की सेहत ही देश की सेहत है। उन्होंने डॉक्टरों से खास अपील भी की।

National Doctors Day: हम अक्सर डॉक्टरों से यही उम्मीद करते हैं कि वे हर मुश्किल समय में मरीजों की मदद के लिए तैयार रहें। लेकिन क्या कभी हमने सोचा है कि दिन-रात दूसरों की जान बचाने वाले डॉक्टर अपनी सेहत का कितना ध्यान रख पाते हैं? नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ (Dr. Ashok Seth) ने इसी अहम मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर खुद स्वस्थ नहीं रहेंगे, तो वे लंबे समय तक लोगों की बेहतर देखभाल भी नहीं कर पाएंगे। उनका संदेश सिर्फ डॉक्टरों के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

National Doctors Day

नेशनल डॉक्टर डे पर खास संदेश

'डॉक्टरों की सेहत ही देश की सेहत है'

डॉ. अशोक सेठ का कहना है कि डॉक्टरों की अच्छी सेहत सीधे देश की सेहत से जुड़ी हुई है। उनके मुताबिक, अगर डॉक्टर शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे, तभी वे पूरी ऊर्जा के साथ मरीजों का इलाज कर सकेंगे। इसलिए डॉक्टरों की सेहत को भी उतनी ही प्राथमिकता मिलनी चाहिए, जितनी मरीजों की सेहत को दी जाती है।

End of Feed