90% लोग नहीं जानते नमी कैसे खराब करती है खाना, डॉक्टर से जानिए बचाने के आसान तरीके

Monsoon Food Spoilage Prevention: क्या आप जानते हैं सिर्फ गर्मी से नहीं बरसात और ज्यादा नमी की वजह से भी खाना जल्दी खराब हो जाता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और घर में खाना सुरक्षित रखने के आसान तरीके।

Monsoon Food Spoilage Prevention: बरसात के दिनों में आपने भी देखा होगा कि ब्रेड पर जल्दी फफूंद लग जाती है, सब्जियां कुछ ही दिनों में खराब होने लगती हैं और आटा या मसालों में नमी आ जाती है। ज्यादातर लोग इसे मौसम का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा कारण हवा में बढ़ी हुई नमी होती है। हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के फूड टेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. सैमुअल अयोफेमी ओलालेकन अडेयेये के अनुसार, ज्यादा नमी खाने को जल्दी खराब कर सकती है और अगर सावधानी न बरती जाए तो इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतें अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।

Monsoon Food Spoilage Prevention

बरसात में नमी कैसे करती है आपका खाना खराब

नमी से खाना जल्दी क्यों खराब होता है

डॉ. सैमुअल बताते हैं कि जब हवा में नमी बढ़ जाती है, तो खाने में भी नमी बढ़ने लगती है। ऐसे माहौल में खाने को खराब करने वाले बैक्टीरिया, फफूंद और यीस्ट तेजी से पनपते हैं। यही वजह है कि खाना जल्दी खराब होने लगता है, उसका स्वाद और खुशबू बदल जाती है और कई बार वह खाने लायक भी नहीं रहता।

End of Feed