Monsoon Fungal Allergy: मानसून में बार-बार छींक आ रही है? सिर्फ सर्दी नहीं, फंगस एलर्जी भी हो सकती है इसकी वजह

Monsoon Fungal Allergy: क्या बारिश के मौसम में आपको भी लगातार छींक, नाक बहना और आंखों में खुजली जैसी समस्याएं हो रही है? तो इसे सिर्फ सर्दी न समझें। कुछ मामलों में यह फंगस एलर्जी भी हो सकती है..

Monsoon Fungal Allergy: आपने अक्सर देखा होगा बारिश का मौसम आते ही कई लोगों को सुबह उठते ही लगातार छींक आने लगती है। किसी की नाक बहती रहती है, तो किसी की आंखों में खुजली होने लगती है। ज्यादातर लोग इसे मौसम बदलने की वजह से हुई सर्दी मान लेते हैं और कुछ दिनों तक खुद ही दवा खाते रहते हैं। लेकिन हर बार छींक आने की वजह सर्दी नहीं होती। कई बार इसके पीछे घर में पनपने वाली फफूंद यानी फंगस भी जिम्मेदार होती है। बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से फंगस तेजी से फैलती है और यही कुछ लोगों में एलर्जी की वजह बन जाती है। अगर समय रहते इसकी पहचान हो जाए, तो परेशानी बढ़ने से पहले ही इसे आसानी से संभाला जा सकता है।

Monsoon Fungal Allergy

बारिश में बार-बार छींक आने की वजह बन सकती है फंगस

बारिश में फंगस क्यों बढ़ जाती है

बता दें कि जब मानसून या बरसात का मौसम रहता है तो इस दौरान हवा में नमी काफी बढ़ जाती है। यही नमी घर की दीवारों, बाथरूम, रसोई, पुराने फर्नीचर, गद्दों, पर्दों और बंद कमरों में फफूंद जमने का कारण बनती है। यह फफूंद हमें हमेशा दिखाई नहीं देती, लेकिन इसके बहुत छोटे-छोटे कण हवा में फैल जाते हैं। जब हम सांस लेते हैं, तो ये कण शरीर के अंदर चले जाते हैं। जिन लोगों को एलर्जी की समस्या होती है, उनमें यही कण बार-बार छींक और नाक से जुड़ी परेशानी शुरू कर सकते हैं।

End of Feed