Winter Health in Men: सर्दियों में कई तरह की परेशानियां बढ़ने का खतरा रहता है। यह परेशानियां महिलाओं और पुरुषों को दोनों को हो सकती हैं। हालांकि, कुछ ऐसी परेशानियां हैं, जिसका खतरा महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक रहता है। ऐसे में इन समस्याओं को जोखिमों से बचने के लिए पुरुषों को अपना नियमित चेकअप कराने की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही इन बीमारियों के खतरों को कम करने के लिए बेहतर लाइफस्टाइल अपना सकते हैं, जिसमें खाने से लेकर धूम्रपान जैसी बुरी आदतों को छोड़ना और नियमित रूप से चेकअप कराना शामिल है। आइए जानते हैं सर्दियों में पुरुषों को किन बीमारियों का खतरा रहता है?
Men Problems In Winter
हार्ट अटैक
महिलाओं की तुलना में पुरुषों को हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है। वहीं, सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना अधिक होती है। दरअसल, इस सीजन में ठंड की वजह से नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिसकी वजह से ब्लड फ्लो बेहतर नहीं हो पाता है। ऐसे मे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इस जोखिमों को कम करने के लिए फलों और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें। धूम्रपान से दूरी बनाएं, शरीर को एक्टिव रखें। साथ ही नियमित रूप से अपना चेकअप जरूर कराएं। ये दौरे स्क्रीनिंग या परीक्षण (जैसे रक्तचाप या कोलेस्ट्रॉल) प्राप्त करने का एक अवसर हैं जो हृदय की समस्याओं को और अधिक गंभीर होने से पहले पहचानने में मदद कर सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल
सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हार्ट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में कोशिश करें कि नियमित रूप से कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच कराएं।
हाई ब्लड प्रेशर
सर्दियों में पुरुषों को हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना होती है। दरअसल, इस सीजन में नसों के सिकुड़ने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। नसों के सिकुड़ने पर ब्लड सर्कुलेशन के दौरान ब्लड वेसल्स पर अधिक दबाब पड़ता है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की संभावना अधिक हो जाती है।
डायबिटीज
महिलाओं की तुलना में पुरुषों में टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा अधिक होता है। यह आंशिक रूप से इसलिए है क्योंकि पुरुषों के शरीर में पेट की चर्बी अधिक होती है, जो स्वयं इस पुरानी बीमारी के जोखिम को बढ़ाती है। सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण पुरुषों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
