हेल्थ

कम कैलोरी और प्रोटीन भरपूर, शरीर की चर्बी पिघलाते हैं ये फूड्स, तेजी से घटेगा वजन

Low Calorie High Protein Foods: वेट लॉस के लिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि इस दौरान ऐसे फूड्स खाने चाहिए, जिनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में हो। प्रोटीन भूख को दबाने और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और तेजी से कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है।

Image

Low Calorie Protein Rich Foods

Low Calorie High Protein Foods: जब वजन घटाने की बात आती है तो इसके लिए यह बहुत आवश्यक होता है कि आप कम कैलोरी वाले फूड्स खाएं। ये आपकी कैलोरी डेफिसिट में रहने में मदद करते हैं। इसका मतलब होता है दैनिक कैलोरी की कुल खपत से कम कैलोरी का सेवन करना। वजन घटाने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है। लेकिन कम कैलोरी खाने पर भूख अधिक लगती है, साथ ही कुछ न कुछ अनहेल्दी और मीठा खाने की तलब भी होती है, जिसे कंट्रोल कर पाना लोगों के लिए थोड़ा कठिन हो सकता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग वजन घटाने में फेल हो जाते हैं। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि इस दौरान ऐसे फूड्स खाने चाहिए, जिनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में हो। प्रोटीन भूख को दबाने और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और तेजी से कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है। लेकिन कम कैलोरी में हाई प्रोटीन फूड्स ढूंढना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि कुछ चीजों प्रोटीन तो भरपूर होता है, लेकिन कैलोरी बहुत ज्यादा होती हैं। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर कम कैलोरी में ज्यादा प्रोटीन कैसे प्राप्त करें? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जो कम कैलोरी में आपको भरपूर प्रोटीन दे सकते हैं। इन्हें प्रोटीन के लीन स्रोत माना जाता है। इस लेख में इनके बारे में विस्तार से जानें।

कैलोरी में कम और प्रोटीन से भरपूर फूड्स - Low Calorie Protein Rich Foods

चिकन ब्रेस्ट

यह एक बेहतरीन प्रोटीन का स्रोत है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। 100 ग्राम इसका सेवन करने से आपको सिर्फ 160-65 कैलोरी मिलेगी, साथ ही 33 ग्राम प्रोटीन भी मिलेगा।

अंडे की सफेदी

अगर आप अंडे की जर्दी या पीला भाग निकाल दें और सिर्फ सफेद भाग खाएं, तो यह आपको न के बराबर कैलोरी देगा। एक अंडे का सफेद भाग आपको आसानी से 3-4 ग्राम प्रोटीन दे सकता है।

सोया वड़ी

यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसके 100 ग्राम में आपको आधे से ज्यादा प्रोटीन मिलता है। इसमें लगभग 52 प्रतिशत प्रोटीन होता है। इसके अलावा, अन्य सोय प्रोडक्ट्स जैसे टोफू, सोयाबीन आदि में भी भरपूर प्रोटीन होता है।

दूध से बनी चीजें

अगर आप कम फैट या मलाई वाले दूध, पनीर, दही आदि का सेवन करते हैं, तो ये आपको बहुत कम कैलोरी में हाई क्वालिटी प्रोटीन दे सकते हैं। एक गिलास दूध आपको आसानी से 7-8 ग्राम प्रोटीन दे सकता है। यह आपको सिर्फ 65-70 कैलोरी देगा।

मछली

भले ही इनमें कैलोरी थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन इसे सेहत के लिए बेस्ट फूड माना जाता है। इन्हें हेल्दी फैट्स ओमेगा-3 होते हैं। मछली बहुत जल्दी पेट भर देती है, इसे व्यक्ति बहुत अधिक नहीं खा सकता है। साथ ही, यह लंबे समय तक पेट को भरा भी रखती है। यह 200 कैलोरी में आपको आसानी से 20-25 ग्राम प्रोटीन दे सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article