International Yoga Day 2025 Theme: 21 जून को क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जानिए थीम और इस साल क्या है खास

International Yoga Day 2025 Theme, Celebration, History in Hindi, इंटरनेशनल योगा डे पर क्या है इस साल की थीम- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं रह गया है, बल्कि यह एक आंदोलन बन गया है। 21 जून को मनाया जाने वाला यह दिन हमें हमारे शरीर, मन और आत्मा से जुड़ने का एक शानदार मौका देता है। योग दिवस 2025 की थीम और कार्यक्रमों की खास बात यह है कि इसका फोकस सिर्फ योग करना नहीं, बल्कि योग को जीवन में शामिल करना है। चलिए जानते हैं इस साल की थीम और क्या है खास...

International Yoga Day 2025: आपने भी कई बार सुना होगा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, लेकिन क्या कभी सोचा है कि इसी तारीख को ही क्यों चुना गया? असल में, योग कोई नया ट्रेंड नहीं बल्कि भारत की एक पुरानी परंपरा है, जो अब दुनिया भर में फैल चुकी है। योग न सिर्फ शारीरिक व्यायाम है, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का जरिया भी है। 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब संयुक्त राष्ट्र में इसका प्रस्ताव रखा, तो 193 देशों ने इसका समर्थन किया। तब से हर साल 21 जून को यह दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

Why Is Internation Yoga Day Celebrated In Hindi

Why Is Internation Yoga Day Celebrated In Hindi

क्यों मनाया जाता है 21 जून को योग दिवस - Why Is Internation Yoga Day Celebrated In Hindi

अब आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर 21 जून को ही क्यों चुना गया? इसका कारण बहुत खास है। 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहा जाता है। यह दिन ऊर्जा से भरपूर माना जाता है और भारतीय संस्कृति में इसे आत्मिक विकास के लिए बेहद शुभ माना गया है। यही वजह है कि इस दिन को योग के लिए चुना गया, ताकि इसका संदेश सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया तक पहुंच सके।

End of Feed