90% लोग यहीं खा जाते हैं धोखा! लगता है वजन बढ़ा है, मगर बिगड़ चुका होता है इंसुलिन- एक्सपर्ट ने बताया कैसे सुधारें

Insulin Resistance: क्या आपको भी रोज लगता है कि सिर्फ वजन बढ़ रहा है? लेकिन क्या आप जानते हैं हर समय मोटा लगना वजन बढ़ना नहीं, इंसुलिन रेजिस्टेंस भी हो सकता है। एक्सपर्ट ने बताया कैसे सुधारें इसे।

Insulin Resistance: कई लोग सोचते हैं कि उनका वजन सिर्फ ज्यादा खाने की वजह से बढ़ रहा है। इसलिए वे डाइटिंग शुरू कर देते हैं या घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन अगर फिर भी वजन कम नहीं हो रहा, खासकर पेट की चर्बी बनी हुई है, तो वजह कुछ और भी हो सकती है। हेल्थ इंफ्लुएंसर, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस कोच अक्षय एस शेट्टी के मुताबिक, कई मामलों में असली समस्या इंसुलिन रेजिस्टेंस होती है। यह शरीर के अंदर धीरे-धीरे बढ़ती है और लंबे समय तक कोई बड़ा लक्षण नहीं देती। अगर समय रहते इसके संकेत पहचान लिए जाएं और रोजमर्रा की कुछ आदतें बदल ली जाएं, तो इस परेशानी को काफी हद तक सुधारा जा सकता है।

Insulin Resistance

हर बार बढ़ा वजन मोटापा नहीं होता, इंसुलिन रेजिस्टेंस भी हो सकता है

इंसुलिन रेजिस्टेंस के संकेत क्या हैं - Insulin Resistance Signs And Symptoms

हर व्यक्ति में सभी लक्षण नहीं दिखते। लेकिन अगर नीचे दिए गए 2-3 संकेत भी लगातार नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना सही रहेगा।

End of Feed