हर बार चक्कर आने की वजह नहीं बनता सर्वाइकल, डॉक्टर ने कान की इस समस्या को बताया बड़ी वजह

Hidden Cause Of Dizziness: क्या आप भी बार-बार चक्कर आने की समस्या को लोग अक्सर सर्वाइकल से जोड़ देते हैं, डॉक्टर के अनुसार असल में इनर ईयर की समस्या भी इसकी बड़ी वजह हो सकती है।

Hidden Cause Of Dizziness: अचानक चक्कर आना एक ऐसी समस्या है जिससे लगभग हर व्यक्ति कभी न कभी परेशान होता है। ज्यादातर लोग मान लेते हैं कि इसकी वजह सर्वाइकल या गर्दन की कोई परेशानी है। लेकिन हेल्थ इन्फ्लूएंसर, न्यूरोलॉजिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ. प्रियंका सेहरावत का कहना है कि हर बार चक्कर आने के पीछे सर्वाइकल जिम्मेदार नहीं होता। कई मामलों में इसके पीछे कान के अंदर मौजूद संतुलन बनाने वाले हिस्से की गड़बड़ी (Inner Ear Problem) हो सकती है। यही वजह है कि कुछ लोगों को बिस्तर से उठते समय, करवट बदलते समय या अचानक सिर घुमाने पर चक्कर महसूस होने लगते हैं। ऐसे में सही कारण जानना जरूरी है, ताकि समय पर सही इलाज मिल सके।

Hidden Cause Of Dizziness

चक्कर आने के पीछे छिपी हो सकती है ये बड़ी वजह

कान का एक हिस्सा संभालता है शरीर का संतुलन

डॉ. प्रियंका बताती हैं कि हमारे कान सिर्फ सुनने का काम नहीं करते, बल्कि शरीर का संतुलन बनाए रखने में भी मदद करते हैं। कान के अंदर एक ऐसा हिस्सा होता है जो दिमाग को यह जानकारी देता है कि शरीर किस स्थिति में है। अगर इस हिस्से में कोई गड़बड़ी आ जाए तो व्यक्ति को चक्कर आने लगते हैं।

End of Feed