भूख और खाने की इच्छा में क्या है फर्क? जानिए कब शरीर को चाहिए खाना और कब सिर्फ मन करता है

Hunger vs Appetite: क्या आप जानते हैं हर बार खाने का मन होना भूख नहीं होता, कई बार यह सिर्फ इच्छा हो सकती है। जानिए भूख और खाने की इच्छा में क्या अंतर है, दोनों को कैसे पहचानें और कब खाना शरीर की जरूरत है।

Hunger vs Appetite: कई बार ऐसा होता है कि खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही कुछ मीठा या नमकीन खाने का मन करने लगता है। ऐसे में हम सोचते हैं कि शायद फिर से भूख लग गई है, जबकि हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार शरीर को खाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि सिर्फ मन किसी चीज का स्वाद लेना चाहता है। अगर हम इन दोनों बातों का फर्क नहीं समझते, तो जरूरत से ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं। यही आदत धीरे-धीरे वजन बढ़ने, सुस्ती और दूसरी परेशानियों की वजह बन सकती है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि कब सच में शरीर खाना मांग रहा है और कब सिर्फ खाने का मन कर रहा है।

Hunger vs Appetite

जानिए भूख और खाने का मन होने में क्या फर्क है

भूख और खाने की इच्छा एक जैसी नहीं होती - Difference Between Hunger and Appetite

भूख तब लगती है जब शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। ऐसे समय में पेट खाली महसूस होता है और कुछ भी अच्छा खाना मिल जाए तो उसे खाने का मन हो जाता है। वहीं, खाने की इच्छा अचानक होती है। इसमें अक्सर किसी खास चीज, जैसे मिठाई, चिप्स, पिज्जा या समोसे का मन करता है। इसका मतलब यह नहीं कि शरीर को खाना चाहिए, बल्कि सिर्फ स्वाद लेने की इच्छा होती है।

End of Feed