क्या आप भी बारिश के पानी में बेफिक्र होकर चलते हैं, जानिए कैसे हो सकती है लेप्टोस्पायरोसिस की गंभीर बीमारी

Rain Water And Leptospirosis: बारिश के गंदे पानी में चलना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। इससे लेप्टोस्पायरोसिस नाम की गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। जानिए इस बीमारी के लक्षण, बचाव और कब तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

Rain Water And Leptospirosis: बारिश शुरू होते ही कई जगह सड़कें और गलियां पानी से भर जाती हैं। ऐसे में लोग बिना ज्यादा सोचे-समझे उस पानी से होकर निकल जाते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि इससे सिर्फ कपड़े या जूते गंदे होंगे, लेकिन सच इससे कहीं ज्यादा गंभीर हो सकता है। बारिश का गंदा और रुका हुआ पानी कई तरह के कीटाणुओं का घर बन जाता है। इन्हीं में से एक की वजह से लेप्टोस्पायरोसिस नाम की बीमारी हो सकती है। अगर समय रहते इसका इलाज न कराया जाए, तो यह शरीर के कई जरूरी अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए बारिश के मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

Rain Water And Leptospirosis

बारिश का पानी कैसे बन सकता है बड़ी परेशानी

बारिश के गंदे पानी से कैसे फैलती है यह बीमारी

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के हेड एंड सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन विभाग के डॉ. संजय रैना बताते हैं कि यह बीमारी एक तरह के बैक्टीरिया से होती है। यह बैक्टीरिया अक्सर चूहों जैसे संक्रमित जानवरों के पेशाब के जरिए गंदे पानी में पहुंच जाता है।

End of Feed