हेल्थ

रोज सुबह पिएं घर में बनी ये देसी ड्रिंक्स, मोम की तरह पिघल जाएगी शरीर में जमा चर्बी, अंदर धंस जाएगा बाहर निकला पेट

Homemade Drinks For Weight Loss In Hindi: यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करने के साथ कुछ ड्रिंक्स को भी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ड्रिंक्स जो आपके वजन को तेजी से कम कर सकते हैं।

Image

homemade driks for weight loss

Homemade Drinks For Weight Loss: यदि आप भी वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं और उसके लिए तरह तरह के उपाय करके थक चुके हैं। तो आज हम आपको इसका इसका एक आसान उपाय बताने जा रहे हैं। वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी है हेल्दी लाइफस्टाइल। यदि आप अच्छा खानपान, यानी कम कैलोरी वाली डाइट लेते हैं और एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लेते हैं। तो आप देखेंगे कि आपका बढ़ा हुआ वजन तेजी से कम होता जा रहा है। यदि आप वेट लॉस के लिए कुछ घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो हम आपको किचन में मौजूद कई ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जो महंगे फैट बर्नर से कई गुना कारगर हैं। जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलू ड्रिंक्स जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं।

वेट लॉस के लिए घरेलू ड्रिंक्स - Homemade Drinks for Weight Loss

जीरा चाय

रोज सुबह दूध वाली चाय की जगह यदि आप 1 कप जीरा चाय पीते हैं, तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। जी हां 1 कप पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर उसे अच्छे से उबाल लें। इस पानी को छानकर सुबह खाली पेट पीने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है।

दालचीनी का पानी

रोज सुबह एक कप दालचीनी का पानी पीने से आपको वेट लॉस में काफी असरदार असर देखने को मिलेगा। जी हां यह आपकी इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है। जिससे शरीर फैट को एनर्जी में बदलने में समर्थ हो जाता है। इस तरह शरीर में फैट को एनर्जी में बदलकर प्रयोग कर लेता है। जिससे वेट लॉस में काफी मदद मिलती है।

नींबू पानी

विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नींबू पानी एक ऐसी ड्रिंक है जो आपके फैट को तेजी से काटने का काम करता है। यह आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। आप रोज सुबह 1 गिलास गर्म पानी के साथ नींबू मिक्स करके पिएं इससे आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article