हेल्थ

वेट लॉस का है प्लान तो नाश्ते में खाएं ये 3 चीजें, मोम की तरह पिघलने लगेगी शरीर में जमा जिद्दी चर्बी

Breakfast For Weight Loss : हेल्दी नाश्ता आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। यही कारण है कि आपको नाश्ते का चयन काफी समझदारी से करना चाहिए। आज हम आपको नाश्ते में खाने के लिए 3 चीजें बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

breakfast for weight loss

Breakfast For Weight Loss : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण बढ़ा हुआ वजन आज काफी लोगों की समस्या बनता जा रहा है। ज्यादा वजन न केवल आपके लुक को खराब करता है, बल्कि ये आपके लिए कई तरह की बीमारियों की भी वजह बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने के लिए नाश्ता बेहद महत्वपूर्ण मील साबित हो सकता है। जी हां नाश्ता न केवल दिनभर की ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि भूख को कंट्रोल करके कैलोरी की खपत भी कम करता है। आइए जानते हैं नाश्ते में खाने के लिए 3 चीजें जो वजन घटाने में मदद कर सकती हैं।

ओट्स (Oats)

ओट्स फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। यह ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने में मदद करता है। जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है। आप ओट्स को दूध या पानी में पका कर उसमें सीजनल फल या नट्स मिला कर खा सकते हैं।

अंडे (Eggs)

प्रोटीन से भरपूर अंडे आपकी वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। अंडा आपकी भूख को नियंत्रित करके में मदद करते हैं। अंडे को नाश्ते में शामिल करने से अगले भोजन में कैलोरी की खपत कम होती है । आप उबले हुए, ऑमलेट या भुर्जी के रूप में अंडे को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt)

प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स से भरपूर ग्रीक योगर्ट वेट लॉस में कारगर होता है। जो आपके पाचन तंत्र हेल्दी रखता है। नाश्ते में ग्रीक योगर्ट खाना आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है। क्योंकि यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और कैलोरी की खपत कम करता है । ग्रीक योगर्ट को ताजे फल, नट्स और शहद के साथ खा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article