बारिश में रोज बाइक से जा रहे हैं ऑफिस, मॉनसून में कितना सुरक्षित है ये तरीका, जानिए किन बीमारियों का रहता है रिस्क

Monsoon Health Risks Of Riding Bike: अगर आप रोज बारिश में बाइक से ऑफिस जाते हैं, तो आपको सिर्फ सड़क हादसे का ही खतरा नहीं है, बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का रिस्क है। चलिए डॉक्टर से जानते हैं क्या हैं ये हेल्थ रिस्क और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Monsoon Health Risks Of Riding Bike: बारिश का मौसम आते ही लाखों लोग रोज बाइक से ऑफिस, कॉलेज या दूसरे कामों के लिए निकलते हैं। अगर रास्ते में बारिश हो जाए तो ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि बस किसी तरह मंजिल तक पहुंच जाएं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोज-रोज बारिश में बाइक चलाने का असर सिर्फ आपकी यात्रा पर नहीं, बल्कि आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है? भीगे कपड़े, ठंडी हवा और लंबे समय तक नमी में रहने से शरीर कई तरह की परेशानियों का सामना कर सकता है।

Monsoon Health Risks Of Riding Bike

बारिश में बाइक से ऑफिस जाना सेहत के लिए खतरा

यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. दिलीप गुडे बताते हैं कि कभी-कभार बारिश में बाइक चलाना आमतौर पर चिंता की बात नहीं है, लेकिन अगर यह आपकी रोज की आदत है, तो कुछ स्वास्थ्य जोखिम बढ़ सकते हैं। अच्छी बात यह है कि थोड़ी-सी सावधानी रखकर इन परेशानियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

End of Feed