30-40 के बाद पुरुषों की सेहत पर मंडराने लगता है छिपा खतरा, जानिए कौन सी गलतियां अंदर ही अंदर बना रहीं बीमार

Men Health After 30 Hindi: आजकल पुरुषों के साथ यह काफी देखने को मिलता है कि 30-40 की उम्र के बाद उनमें कई गंभीर बीमारियां बिना लक्षण के बढ़ने लगती हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों हैं - क्यों बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में साइलेंट बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। चलिए डॉक्टर से जानते हैं...

Men Health After 30 Hindi: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है जिंदगी की रफ्तार भी तेज हो जाती है। 30 की उम्र पार करते ही लोगों के शरीर में कई तरह के बदलाव शुरू हो जाते हैं, खासकर पुरुषों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके ऊपर नौकरी की जिम्मेदारी, परिवार की चिंता और काम का दबाव इतना बढ़ जाता है कि अपनी सेहत के लिए समय ही नहीं बचता। ज्यादातर पुरुष यही सोचते हैं कि जब तक कोई दर्द या परेशानी नहीं है, तब तक सब ठीक है। लेकिन सच यह है कि कई गंभीर बीमारियां बिना किसी बड़े लक्षण के शरीर के अंदर धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं। जब तक इनका पता चलता है, तब तक बीमारी काफी आगे बढ़ चुकी होती है।

hidden health risks men after 30

बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में बढ़ रहा छिपी बीमारियों का रिस्क

सीके बिड़ला हॉस्पिटल, दिल्ली के डॉ. अमित प्रकाश सिंह (कंसल्टेंट- इंटरनल मेडिसिन) और डॉ. ऋषि राज वोहरा (कंसल्टेंट- यूरोलॉजी) का कहना है कि अगर 30-40 की उम्र में कुछ जरूरी जांच करवा ली जाए और रोजमर्रा की कुछ आदतों में बदलाव कर लिया जाए, तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए डॉक्टर से ही जानते हैं बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में किन साइलेंट बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है और इनसे बचने के लिए क्या किया जा सकता है।

End of Feed