Egg and heart problems: नियमित एग्स खाने से दिल की समस्याओं का बढ़ सकता है जोखिम, जानिए इस बारे में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 09:25 PM IST

Egg and heart problems: अंडा एक हेल्दी फूड है जिसमें कई न्यूट्रिएंट होते हैं। अगर अंडे को सही मात्रा और तरीके से खाया जाए, तो इससे हार्ट प्रॉब्लम नहीं होती। दिन में एक अंडा खाना पूरी तरह से सुरक्षित माना गया है, लेकिन अंडे का सेवन अगर जरूरत से ज्यादा किया जाये तो नुकसान का खतरा भी बना रहता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंडे प्रोटीन और अन्य न्यूट्रिएंट्स का अच्छा स्त्रोत हैं।
  • रोजाना एक अंडा खाने से दिल की समस्याओं का जोखिम नहीं बढ़ता है।
  • अंडे को अधिक ऑयल या चीज आदि के साथ खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जो हार्ट के लिए नुकसानदायक है।

Egg and heart problems: अंडे अधिकतर लोगों का पसंदीदा नाश्ता हैं क्योंकि इन्हें बनाना आसान होता है। इसके साथ ही अंडे प्रोटीन और अन्य न्यूट्रिएंट्स का अच्छा स्त्रोत हैं। यही नहीं, यह प्राकृतिक रूप से कोलेस्ट्रॉल से भरपूर होते हैं। लेकिन, ऐसा माना जाता है कि अंडों में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से अन्य फूड्स की तरह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल नहीं बढ़ता है। हालांकि, कुछ स्टडीज के अनुसार अंडे और हार्ट डिजीज के बीच में लिंक है। अधिकतर लोगों के लिए दिन में एक अंडा खाना सही रहता है लेकिन इसका अधिक सेवन करना हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं कि क्या नियमित एग्स खाने से दिल की समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है?

Egg and heart problems: नियमित एग्स खाने से दिल की समस्याओं का बढ़ सकता है जोखिम, जानिए इस बारे में

क्या नियमित एग्स खाने से हार्ट प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ सकता है?

रिसर्च के अनुसार शरीर में अधिकतर कोलेस्ट्रॉल हमारे लिवर द्वारा बनाया जाता है और यह उस फूड से नहीं आता जिसका सेवन हम करते हैं। लिवर मुख्य रूप से हमारे आहार में सेचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट द्वारा कोलेस्ट्रॉल बनाने के लिए स्टिमुलेट होता है। स्टडी के मुताबिक दिन में एक अंडा खाना नुकसानदायक नहीं होता। यानी, रोजाना एक अंडा खाने से दिल की समस्याओं का जोखिम नहीं बढ़ता है। लेकिन, इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि आप अंडा कैसे खाते हैं। अगर आप इसे चीज, बटर, सॉसेज आदि के साथ खाते हैं तो कोलेस्ट्रॉल लेवल के बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है। जो हार्ट डिजीज के लिए नुकसानदायक है।

End of Feed