बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट वीगन ब्रेकफास्ट, Dr Pal ने बताया 24g प्रोटीन वाला नाश्ता

Healthy Vegan Recipe: बच्चों के नाश्ते में स्वाद के साथ पर्याप्त प्रोटीन देना जरूरी है। अगर आप कुछ आसान और हेल्दी तलाश रहे हैं, तो Dr Pal की यह Vegan Recipe आजमा सकते हैं।

Healthy Vegan Recipe: बच्चों के नाश्ते में ऐसा खाना देना थोड़ा मुश्किल होता है जो स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी। अक्सर बच्चे हेल्दी चीजों का नाम सुनते ही नाक-मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में अगर कोई ऐसी रेसिपी मिल जाए जो देखने में पैनकेक जैसी हो और उसमें प्रोटीन और फाइबर भी भरपूर हो, तो बात बन सकती है। प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पलानीअप्पन मणिकम जो यूट्यूब पर Dr. Pal के नाम से फेमस हैं उन्होंने Culinary Expert प्रिया पाल के साथ मिलकर ऐसी ही एक आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

vegan breakfast for kids

बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट वीगन ब्रेकफास्ट (फोटो: instagram)

ओट्स डोसा की खास विधि

डॉ. पाल के मुताबिक यह ज्यादा प्रोटीन वाला शाकाहारी ओट्स डोसा या पैनकेक है। खास बात यह है कि इसे बनाने में मैदा या किसी तरह के परिष्कृत आटे की जरूरत नहीं पड़ती। इसे तला भी नहीं जाता। दो पैनकेक में करीब 24 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। इस विधि को बच्चों के हिसाब से पैनकेक का रूप दिया गया है, क्योंकि कई बार बच्चे डोसा के बजाय पैनकेक नाम सुनकर ज्यादा आसानी से इसे खाने के लिए तैयार हो जाते हैं।

End of Feed