ओवरएक्टिव ब्लैडर ने कर दी है जिंदगी मुश्किल, हर समय ढूंढते रहते हैं वॉशरूम, इन आसान बदलावों से मिल सकती है राहत

Overactive Bladder Control Tips: अगर ओवरएक्टिव ब्लैडर की वजह से बार-बार पेशाब आना और वॉशरूम ढूंढना आपकी परेशानी बन गया है, तो ऐसे में कुछ आसान लाइफस्टाइल बदलाव इससे राहत पाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Overactive Bladder Control Tips: कई लोगों की जिंदगी में एक ऐसी परेशानी होती है, जिसके बारे में वे खुलकर बात भी नहीं कर पाते। घर से बाहर निकलते ही सबसे पहले उनकी नजर वॉशरूम पर जाती है। लंबा सफर हो, मीटिंग हो या कोई पारिवारिक कार्यक्रम, हर समय उनकी यही चिंता बनी रहती है कि कहीं अचानक पेशाब न लग जाए। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या हो सकती है।

Overactive Bladder Control Tips

ओवरएक्टिव ब्लैडर की वजह से आता है बार-बार पेशाब, ऐसे पाएं राहत

यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉ. एम. गोपीचंद बताते हैं कि इस समस्या में बार-बार पेशाब लगना, अचानक तेज पेशाब महसूस होना और कई बार पेशाब रोक न पाना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान लाइफस्टाइल में बदलाव (lifestyle changes) करके इसके लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

End of Feed