हेल्थ

तारक मेहता के 'जेठालाल' ने घटाया 16Kg वेट, बिना डाइटिंग-एक्सरसाइज 45 दिन में हुए फैट से फिट, अपनाई ये 1 ट्रिक

Dileep Joshi Weight Loss Secret In Hindi: तारक मेहता फेम दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल ने बिना डाइटिंग और बिना एक्सरसाइज सिर्फ 45 दिनों में 16 किलो वजन घटाया। उनकी वेट लॉस जर्नी से सभी को चौंका दिया है। हैरानी की बात यह है कि दिलीप जोशी ने ना कोई एक्सरसाइज की और ना ही कोई डाइट फॉलो की, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट और आसान ट्रिक।

Image

Dileep Joshi Weight Loss / फोटो: Instagram - Dileep Joshi

Dileep Joshi Weight Loss Secret In Hindi: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी को कौन नहीं जानता। लेकिन हाल ही में वो अपने वजन कम करने के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। सोचिए, बिना किसी डाइट प्लान या वर्कआउट के अगर कोई शख्स 45 दिन में 16 किलो वजन घटा दे, तो क्या आप चौंकेंगे? दिलीप जोशी ने यही कर दिखाया है। न उन्होंने फैंसी डाइट अपनाई, न ही जिम में पसीना बहाया। बस एक चीज को अपनी रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा बनाया और जो उनकी फिटनेस सी मंत्र बना। चलिए जानते हैं, दिलीप जोशी का वेट लॉस सीक्रेट...

बस एक आदत से शुरू किया ट्रांसफॉर्मेशन

दिलीप जोशी ने किसी न्यूट्रिशनिस्ट या जिम ट्रेनर की मदद नहीं ली। उनका वजन घटाने का पूरा प्रोसेस एकदम नेचुरल रहा। उन्होंने सिर्फ एक साधारण लेकिन असरदार चीज को अपनी डेली रूटीन में शामिल किया, आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि दिलीप ने रोजाना तेज वॉक करना शुरू किया। यही एक चीज थी जिसने उनका वजन कंट्रोल करने में मदद की।

45 मिनट की ब्रिस्क वॉक बना गेम चेंजर

दिलीप जोशी ने हर दिन 45 मिनट तेज गलि से चलना शुरू किया। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि वेट लॉस के लिए उन्होंने कोई खास डाइट या फिजिकल ट्रेनिंग ली। सिर्फ साधाराण सी वॉक करके ही उन्होंने उन्होंने जबरदस्त वेट लॉस कर लिया। रोजाना चलना ही उनका एकमात्र फिटनेस रूटीन था। यह इतना असरदार रहा कि 45 दिन में उन्होंने पूरे 16 किलो वजन घटा लिया।

1 दिन के लिए भी नहीं किया स्किप

एक्टर ने अपनी पूरी वेट लॉस जर्नी में 1 दिन का भी ब्रेक नहीं लिया। वह कहते हैं जब दिल से कुछ करना होता है तो कोई रुकावटें नहीं आती। अगर यह ठान लिया जाए कि हर हाल में फिट होना है, तो आप यह आसानी से कर सकते हैं। दिलीप सिंह ने भी वेट लॉस के लिए यह ठान लिया था कि उन्हें हर हाल में चलना है, फिर चाहे मौसम कैसा भी हो या दिन भर में कितना भी व्यस्त क्यों न हों।

डाइटिंग नहीं सेल्फ कंट्रोल

जब दिलीप से पूछा गया कि क्या उन्होंने खाने-पीने पर कोई कंट्रोल किया, तो उनका जवाब था “कोई स्पेशल डाइट नहीं ली।” हां, इतना जरूर कहा कि उन्होंने ओवरईटिंग से बचना शुरू कर दिया और खाने में थोड़ा बैलेंस रखने लगे। लेकिन कोई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो नहीं की।

ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस रह गए हैरान

उनकी हालिया तस्वीरें जब सामने आईं तो फैंस दंग रह गए। सोशल मीडिया पर हर कोई पूछने लगा कि आखिर जेठालाल इतने फिट कैसे हो गए। दिलीप जोशी का ये ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को ये समझाने के लिए काफी है कि फिट रहने के लिए कोई जटिल तरीका नहीं चाहिए।

दिलीप जोशी की वेट लॉस स्टोरी एक प्रेरणा है उन लोगों के लिए जो सोचते हैं कि फिटनेस सिर्फ जिम और डाइट से ही मिलती है। अगर आप रोज 45 मिनट अपने लिए निकाल सकें और थोड़ी सी अनुशासन ला सकें, तो आप भी फैट से फिट की जर्नी पर निकल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article