Desi Ghee For Diabetes Control: डायबिटीज का नाम सुनते ही लोगों के मन में सबसे पहला सवाल आता है कि उनके लिए क्या खाना सही रहेगा और क्या क्या नहीं? खासतौर पर फैट्स को लेकर लोग कंफ्यूज रहते हैं। घी तो जैसे एक टैबू बन चुका है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि देसी घी, अगर सही मात्रा में लिया जाए, तो यह डायबिटीज में काफी फायदेमंद हो सकता है। हाल की कई रिसर्च और आयुर्वेदिक अध्ययनों में भी ये बात सामने आई है कि देसी घी ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है, मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और इंसुलिन रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता है। तो चलिए जानते हैं कैसे सिर्फ 1 चम्मच घी बन सकता है आपकी डाइट का हीरो।
डायबिटीज कंट्रोल के लिए देसी घी के फायदे - Desi Ghee Benefits For Diabetes Control
घी से शुगर स्पाइक नहीं होता
जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन 2018 की एक स्टडी के मुताबिक, सैचुरेटेड फैट्स जैसे देसी घी सीमित मात्रा में लेने से ब्लड ग्लूकोज लेवल स्थिर रहता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी पर सकारात्मक असर पड़ता है। इसका मतलब है कि घी खाने से अचानक शुगर नहीं बढ़ता, बल्कि वह नियंत्रित रहता है।
ब्यूटिरिक एसिड से सुधरता है पाचन
देसी घी में पाया जाने वाला ब्यूटिरिक एसिड एक नेचुरल शॉर्ट-चेन फैटी एसिड है, जो आंतों की सेहत को सुधारता है। NCBI का 2017 का एक अध्ययन बताता है कि ब्यूटिरिक एसिड गट हेल्थ और सूजन दोनों पर अच्छा असर डालता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
इंसुलिन रिस्पॉन्स को सुधारता है घी
यूरोपियन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन 2019 की एक रिसर्च में पाया गया कि हेल्दी फैट्स जैसे देसी घी इंसुलिन रिस्पॉन्स को बेहतर बनाते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि आपका शरीर खाने के बाद ग्लूकोज को बेहतर तरीके से प्रोसेस करता है।
ओवरईटिंग से बचात है घी
घी एक नैचुरल ऐपेटाइट कंट्रोलर की तरह भी काम करता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, हेल्दी फैट्स आपको जल्दी भूख नहीं लगने देते, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज भी।
डायबिटीज कंट्रोल के लिए घी कितना और कब लें?
आपको बता दें कि डायबिटीज के मरीज कई तरह से घी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन का सबसे अच्छा तरीका है भोजन के साथ खाना। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो एक दिन में 1-2 चम्मच शुद्ध देसी घी खाना बेहतर रहेगा। इसे लंच या डिनर में रोटी, दाल या चावल पर डाल सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, अधिक मात्रा से बचना चाहिए।
यह भी रखें ध्यान
देसी घी अपने आप में फायदेमंद है, लेकिन इसके साथ संतुलित आहार, एक्सरसाइज और स्ट्रेस मैनेजमेंट भी जरूरी है। घी सिर्फ एक सपोर्टिव रोल निभाता है, लेकिन डायबिटीज पर कंट्रोल पूरी लाइफस्टाइल से आता है। डाइट में घी शामिल करने या इसकी मात्रा बढ़ाने ले पहले डॉक्टर की सलाह लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
