हेल्थ

दिल्ली एनसीआर में भी कोरोना की दस्तक, लक्षण दिखने पर सावधानी है जरूरी, जानें बचाव के उपाय

Corona Cases In Delhi NCR : दक्षिण भारत में तेजी से फैलते हुए कोरोना के मामले अब दिल्ली-एनसीआर में भी सामने आने लगे हैं। जिसे लेकर सरकार ने लोगों को सावधान रहने को कहा है और अस्पतालों में बेड के इंतजाम का जायजा लिया है। आज हम आपको बताएंगें कि कैसे लक्षण दिखने पर सावधानी जरूरी है और कोरोना से बचाव के लिए क्या उपाय करें?

Image

corona cases in delhi ncr

Corona Cases In Delhi NCR : साल 2019 में चीन से शुरू हुआ कोरोना दुनिया भर में अपना कहर मचा चुका है। अब बीते 2 साल से कोरोना के मामले सामने नहीं आ रहे थे। लेकिन एक बार फिर दक्षिण भारत के राज्यों से शुरू होकर कोरोना के मामले देश भर में सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में भी कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि कोरोना से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे लक्षण दिखने पर आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके साथ ही जानें कोरोना से बचाव के उपाय...

कोरोना से सावधान करने वाले लक्षण

कोरोना वायरस विशेषकर नए वेरिएंट JN.1 के कारण एक बार फिर से देश में कोविड के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बताएंगे जिन्हें देखते ही सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है।

  • सूखी खांसी
  • बुखार
  • गले में खराश
  • सिरदर्द
  • थकान
  • नाक बहना
  • स्वाद या गंध का न आना
  • डायरिया या दस्त
  • सांस लेने में कठिनाई

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि उपरोक्त में से कोई भी लक्षण आपको दिखाई दे, तो बिना देर किए कोविड-19 की जांच कराना जरूरी है। जिसके बाद आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय सलाह भी लेनी चाहिए।

कोरोना से बचाव के उपाय

  1. भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाते समय मास्क जरूर पहनें।
  2. अपने हाथों को बार-बार धोएं या हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें।
  3. संक्रमण से बचाव के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
  4. जरूरी न हो तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
  5. स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइनों का पूरी तरह से पालन करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article