Shoulder Pain : बढ़ती उम्र के साथ शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द की परेशानी होना काफी सामान्य है। कई बार लोगों को खेलकूद की वजह से भी शरीर में दर्द होता है। दर्द की परेशानी शरीर के कई अंगों में हो सकती है। इसमें कंधें में दर्द भी शामिल है। कंधे में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार खेल-कूद की वजह से या फिर शरीर को लंबे समय तक स्थित रखने की वजह से कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कंधे में दर्द की परेशानी कई अन्य कारणों से हो सकती है। आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में-
कंधों में दर्द का कारण और कम करने के उपाय
कंधे के दर्द के पीछे हो सकते हैं ये कारण
कंधे में दर्द की परेशानी कई कारणों से हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं इन प्रमुख कारणों के बारे में-
पोषक तत्वों की कमी
कंधों में दर्द की समस्या न सिर्फ एक ही पोजिशन में बैठने की वजह से हो सकती है, बल्कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी आपको कंधों में दर्द की समस्या हो सकती है। इन पोषक तत्वों में कैल्शियम, जिंक, मैग्निशियम, ओमेगा ३ फैटी एसिड इत्यादि शामिल है। अगर आपके शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी है, तो आपको दर्द की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में आपने आहार में संतुलित डाइट को शामिल करें।
जरूरत से अधिक काम करना
कंधों में दर्द की परेशानी अत्यधिक शारीरिक एक्टिविटी के कारण भी हो सकता है। अगर आप काफी भारी सामान अपने कंधों पर उठाते हैं या फिर लंबे समय तक काम कर रहे हैं तो इस स्थिति में आपके कंधे में दर्द हो सकता है। ऐसे में काम के दौरान समय-समय पर आराम करें। ताकि कंधे में दर्द की समस्या न हो।
गलत मुद्रा में रहना
कंधे में दर्द की परेशावनी गलत मुद्रा में बैठने, लेटने और खड़े की वजह से भी हो सकती है। इसकी वजह से कई बार कंधों के आसपास की नसें दब जाती हैं, जिसकी वजह से दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
कंधे में दर्द को कम करने के उपाय
- कंधे में दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए नियमित रूप से योगासन करें।
- कंधे में दर्द को कम करने के लिए आप तेल से मालिश भी कर सकते हैं। इससे काफी हद तक दर्द को कम किया जा सकता है।
- कंधे में दर्द होने पर पोषक तत्वों से भरपूर आहार को अपने डाइट में शामिल करें।
- खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
