Cassava Flour: पाचन के लिए बेहतर से कसावा का आटा, डायबिटीज से भी दिलाएगा राहत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 11:06 PM IST

Cassava Flour: कसावा का आटा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर कसावा के आटे के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इस आटे का इससे भी बड़ा गुण ये है कि ये आटा ग्लूटन-फ्री होता है।

KEY HIGHLIGHTS
ग्लूटन फ्री होता है कसावा का आटा

कसावा के आटे में मौजूद होते हैं फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स

डायबिटीज कंट्रोल करने में कारगर होता है कसावा


Cassava Flour: कसावा के आटे के बारे में शायद ही आपमें से कुछ लोगों ने सुना होगा। यह एक ऐसा आटा है, जिसमें फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। कसावा का ओरिजन मुख्य रूप से साउथ अमेरिका और मेक्सिको से है, जहां बेकिंग के इस आटे का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। इस आटे से पास्ता, नूडल्स भी बनाए जाते हैं। आको जानकर हैरानी होगी कि कसावा का आटा बढ़ते शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बहुत कारगर होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कसावा के आटे के फायदों और पोषक तत्वों के बारे में, तो चलिए जानते हैं।

Cassava Flour

डायबिटीज में फायदेमंद होता है कसावा का आटा

पोषक की मात्राकसावा का आटा रेग्यूलर आटे का एक विकल्प होता है, जिसमें फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। इस आटे का इससे भी बड़ा गुण ये है कि ये आटा ग्लूटन-फ्री होता है, जिसकी वजह से शरीर में शुगर पार्टिकल्स जमा नहीं होते हैं। इसकी वजह से शरीर में शुगर लेवल सही मात्रा में बना रहता है।

End of Feed