100% आटा, नो एडेड शुगर और 'डाइजेस्टिव' दावे पर घिरी कंपनी, FSSAI ने भेजा नोटिस

FSSAI ने एक कंपनी को नोटिस भेजा है जिसने अपने प्रोडक्ट पर 100% आटा, नो एडेड शुगर और डाइजेस्टिव जैसे दावे किए थे। इन दावों की सच्चाई अब जांच के घेरे में है।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने SAJ Food Products को उसके 'Eat Fit Digestive Biscuits' पर किए गए कथित भ्रामक दावों के मामले में नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद की गई है। FSSAI ने कंपनी से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है और पूछा है कि उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई क्यों ना की जाए।

FSSAI guidelines labeling

FSSAI की बड़ी कार्रवाई (फोटो: AI)

उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिस्कुट के पैकेट के सामने 100% आटा लिखा गया है, जबकि उत्पाद की सामग्री (Ingredients) में केवल 72.33% आटा बताया गया है। ऐसे में उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया गया। जांच के दौरान FSSAI ने कई अनियमितताएं पाईं। पहली, पैकेट पर लिखा 'No Added Sugar' दावा भ्रामक पाया गया, क्योंकि उत्पाद में माल्टोडेक्सट्रिन (Maltodextrin) और ग्लूकोज सिरप सॉलिड्स (Glucose Syrup Solids) मौजूद हैं।

End of Feed