नॉर्थ ईस्ट का ये सुपरफूड घटा सकता है वजन, जानें बांस की कोपल के जबरदस्त फायदे

Bamboo Shoots Benefits: बांस की कोपल सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि पोषण से भरपूर भी होती हैं। कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने की वजह से ये वजन घटाने में मदद कर सकती है।

Bamboo Shoots Benefits: नॉर्थईस्ट इंडिया में एक खास तरह का फूड काफी पसंद किया जाता है, जिसे बांस की कोपल (Bamboo Shoots) कहा जाता है। खासतौर पर त्रिपुरा जैसे राज्यों में इसका सेवन काफी किया जाता है। स्वाद के साथ-साथ इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी काफी हैं जिसकी वजह से ये चर्चा में है। कई रिसर्च में सामने आया है कि बांस की कोपल वजन कंट्रोल करने और शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

Bamboo shoots benefits

बांस की कोपल के जबरदस्त फायदे

क्या होती हैं बांस की कोपल

बांस की कोपल दरअसल बांस के पौधे के खाने योग्य हिस्से होते हैं। इन्हें खाने से पहले अच्छी तरह साफ किया जाता है और फिर उबालकर, भिगोकर या पकाकर खाया जाता है। इन्हें ताजा, सूखे या अचार के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। नॉर्थईस्ट इंडिया में इनसे कई तरह के पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं, जैसे सब्जी, करी, सूप और सलाद। यही वजह है कि ये वहां के खान-पान का अहम हिस्सा हैं।

End of Feed