हेल्थ

कैंसर का अंत करीब! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बनाई सुपर वैक्सीन, शुरुआती टेस्ट में मिली बड़ी सफलता

Super vaccine To Treat Cancer: कैंसर से जंग अब आसान हो सकती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी सुपर वैक्सीन बनाई है जो कैंसर को शुरू होने से पहले ही रोक सकती है। शुरुआती टेस्ट में इस वैक्सीन ने जबरदस्त नतीजे दिखाए हैं। जानिए कैसे काम करती है ये वैक्सीन और क्या वाकई ये इंसानों में कैंसर का अंत कर पाएगी।

Image

Super vaccine To Treat Cancer

Super vaccine To Treat Cancer: कैंसर का नाम सुनते ही लोगों के दिल में डर पैदा हो जाता है। लेकिन अब इसकी रोकथाम को लेकर एक अच्छी खबर आई है। एक नई वैक्सीन ने अब उम्मीद की एक नई किरण दिखाई है। बता दें अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी 'सुपर वैक्सीन' बनाई है जो कैंसर को शुरू होने से पहले ही रोक सकती है। शुरुआती टेस्ट के नतीजे बेहद उत्साहजनक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये वैक्सीन शरीर की इम्यून सिस्टम को इतनी ताकत देती है कि वह कैंसर कोशिकाओं को बनने से पहले ही खत्म कर देती है। अगर आने वाले ह्यूमन ट्रायल्स भी सफल रहे, तो यह खोज दुनिया से कैंसर का नाम मिटा सकती है।

अमेरिका में हुई है इस सुपर वैक्सीन की खोज

यह वैक्सीन अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की रिसर्च टीम ने बनाई है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह वैक्सीन एक तरह का 'इम्यूनोथेराप्यूटिक ब्रेकथ्रू' है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इस तरह तैयार करती है कि वह कैंसर कोशिकाओं को पहचान सके और उन्हें फैलने से पहले ही खत्म कर दे। यानी यह वैक्सीन सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि कैंसर की रोकथाम में काम आएगी।

वैक्सीन कैसे करती है काम

इस सुपर वैक्सीन की खासियत यह है कि यह कैंसर की जड़ में काम करती है। आमतौर पर कैंसर तब पता चलता है जब वो फैलने लगता है, लेकिन यह वैक्सीन इम्यून सिस्टम को पहले से तैयार रखती है। यह उन प्रोटीन को निशाना बनाती है जो कैंसर कोशिकाओं के बनने की शुरुआत में दिखाई देते हैं। इससे शरीर खुद ही उस खतरे को पहचान लेता है और उसे बढ़ने नहीं देता।

शुरुआती टेस्ट में दिखा शानदार रिजल्ट

वैज्ञानिकों ने इस वैक्सीन का टेस्ट फिलहाल जानवरों पर किया है, और रिजल्ट वाकई चौंकाने वाले हैं। जिन चूहों को यह वैक्सीन दी गई, उनमें कैंसर बनने की संभावना लगभग खत्म हो गई। यह टेस्ट खासतौर पर ब्रेस्ट कैंसर और कोलन कैंसर के मॉडल्स पर किया गया, और नतीजों ने दिखाया कि यह वैक्सीन कैंसर सेल्स को प्री-डिटेक्ट कर रोक देती है।

जल्द शुरू होंगे ह्यूमन ट्रायल्स

अब अगला कदम है इंसानों पर इसका परीक्षण। वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में ह्यूमन ट्रायल्स की तैयारी चल रही है। अगर इंसानों में भी यही नतीजे मिले तो यह वैक्सीन कैंसर के खिलाफ एक ऐतिहासिक हथियार बन जाएगी। यह वैक्सीन खासकर उन लोगों के लिए कारगर साबित हो सकती है जिनके परिवार में कैंसर का इतिहास रहा है।

भविष्य में कैंसर-फ्री दुनिया की उम्मीद

अगर यह वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल्स में सफल होती है, तो आने वाले वक्त में दुनिया 'कैंसर-फ्री' हो सकती है। आज जहां लाखों लोग कैंसर से हर साल अपनी जान गंवाते हैं, वहीं यह खोज उन्हें नई उम्मीद दे सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ एक वैक्सीन नहीं बल्कि भविष्य की 'कैंसर-प्रोटेक्शन शील्ड' है।

कैंसर से लड़ाई अब सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं रही, बल्कि रोकथाम की दिशा में भी तेजी से बढ़ रही है। अमेरिकी वैज्ञानिकों की यह सुपर वैक्सीन शायद वह मोड़ साबित हो सकती है जिसका इंतजार पूरी दुनिया कर रही थी। अगर यह सफल होती है, तो आने वाली पीढ़ियां कैंसर के डर से आज़ाद होकर जी सकेंगी और यही इंसानियत की सबसे बड़ी जीत होगी।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article