लिवर को डिटॉक्स करने में कारगर हैं ये तीन ड्रिंक्स, जानें डॉ. सौरव सेठी ने क्यों किया रिकमेंड

ग्रीन टी, बिना चीनी वाली कॉफी और पोषक तत्वों से भरपूर स्मूदी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना पेट और लिवर की सेहत को बेहतर बनाए रखने की दिशा में एक आसान कदम हो सकता है।

आज की जीवनशैली और अनियमित खान-पान का सबसे ज्यादा असर हमारे पेट और लिवर पर पड़ता है। पाचन से जुड़ी परेशानियां, थकान और लिवर की सेहत बिगड़ने जैसी समस्याएं धीरे-धीरे बढ़ सकती हैं। AIIMS जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे फेमस गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, कुछ आसान बदलाव इन अंगों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकते हैं। उनका कहना है कि तीन ऐसे पेय हैं जिन्हें नियमित दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

Fatty Lever Treatment

फैटी लिवर से निजात दिला सकते हैं डॉ. सौरभ सेठी की ये सलाह (Photo: iStock)

ग्रीन टी: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर विकल्प

डॉ. सेठी की लिस्ट में सबसे पहले ग्रीन टी आती है। इसे अकसर वजन घटाने से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन यह पेट और लिवर की सेहत के लिए भी उपयोगी मानी जाती है।

End of Feed