AIIMS Delhi के डॉक्टरों ने किया कमाल, नवजात बच्चे की हुई लंग्स सर्जरी, मौत के मुंह से वापस आया बच्चा

Lung Surgery on Newborn Baby In Delhi AIIMS : एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है। हाल ही में डॉक्टर्स की एक टीम ने एक नवजात बच्चे की थोरेकोस्कोपिक सर्जरी को अंजाम दिया है। बच्चे को कंजेनिटल पल्मोनरी एयरवे मैलफॉर्मेशन जिसके इलाज के लिए इस जटिल सर्जरी को किया गया। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Lung Surgery on Newborn Baby In Delhi AIIMS : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने मात्र 50 दिन के 2.5 किलोग्राम वजन के नवजात बच्चे की थोरेकोस्कोपिक (कीहोल) फेफड़े की सर्जरी कर इतिहास रच दिया है। बिहार से रेफर किए गए इस बच्चे को कंजेनिटल पल्मोनरी एयरवे मैलफॉर्मेशन (CPAM) नाम का गंभीर रोग था। इस रोग से पीड़ित होने पर आपके फेफड़े का एक हिस्सा असामान्य रूप से विकसित होने लगता है। पी.टी.आई. से बात करते हुए डॉक्टर्स ने बताया कि लंग्स में बनने वाली ये गांठ स्वस्थ फेफड़े को दबा रही थी और जिसके चलते बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

lung surgery on newborn baby

आधुनिक तकनीक से की गई सर्जरी - Thoracoscopy Surgical Technique

नवजात बच्चे के इलाज के लिए डॉक्टर्स ने ओपन सर्जरी के बजाय 1 सेंटीमीटर का छोटी चीरा लगाकर थोरेकोस्कोपिक तकनीक से सर्जरी की। ये सर्जरी की एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें 3-5 मिमी. के उपकरणों की मदद से किसी रोग की सर्जरी की जाती है। पी.टी.आई. से बात करते हुए डॉक्टर्स ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान बच्चे का ऑक्सीजन लेवल खतरनाक रूप से गिरा, लेकिन सर्जिकल और एनेस्थीसिया टीम के बेहतर तालमेल से स्थिति को काफी हद तक संभाल लिया गया।

End of Feed