High Protein Food: चिकन-अंडे से ज्यादा प्रोटीन लिए बैठी ये सब्जी, ताकत की है गारंटी

High Protein Food: प्रोटीन शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से शरीर कमजोर और बेजान हो सकता है। अगर बात करें प्रोटीन के फायदों की, तो प्रोटीन मेटाबोलिज्म को बढ़ाने, भूख को दबाने, फैट बर्न करने, वजन घटाने, मसल्स रिपेयर करने और हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। हरी मटर के दानों में मौजूद प्रोटीन की मात्रा जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है।

High Protein Food: प्रोटीन शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से शरीर कमजोर और बेजान हो सकता है। अगर बात करें प्रोटीन के फायदों की, तो प्रोटीन मेटाबोलिज्म को बढ़ाने, भूख को दबाने, फैट बर्न करने, वजन घटाने, मसल्स रिपेयर करने, हड्डियों को मजबूत करने, लालसा कम करने, पाचन को दुरुस्त बनाने, बाल और त्वचा को बेहतर बनाने आदि का काम करता है। ऐसा माना जाता है कि चिकन और अंडे जैसे नॉन वेज फूड्स प्रोटीन का भंडार हैं। बेशक यह सच है लेकिन कुछ सब्जियों में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है और उनमें से एक हरी मटर के दाने हैं। सर्दियों का मौसम है और इन दिनों हरी मटर आसानी से मिल जाती है। हरी मटर आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। बहुत से लोग नहीं जानते कि हरी मटर प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है। लगभग 100 ग्राम हरी मटर में 5 ग्राम प्रोटीन होता है। सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, हरी मटर में विभिन्न प्रकार के आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। चलिए जानते हैं कि आपको मटर का सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि कई वजहों से सेवन करना क्यों जरूरी है।

green pea health benefits

हरी मटर में कितना प्रोटीन होता है?

USDA के अनुसार, 100 ग्राम मटर खाने से आपको 5 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। यानी इसके सेवन से आपी प्रोटीन की रोजाना की जरूरत काफी हद तक पूरी हो सकती है। मटर को आप कई तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। प्रोटीन के अलावा हरी मटर में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, फोलेट, आयरन, जिंक, विटामिन बी और कई अन्य आवश्यक विटामिन और मिनरल्स होते हैं।

End of Feed