Sapna Choudhary New Song Chakkar: र‍िलीज हुआ सपना चौधरी का नया गाना 'चक्‍कर', वीडियो ने यूट्यूब पर मचाया गदर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2021, 08:57 AM IST

Sapna Choudhary New Haryanvi Song Chakkar Release: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना 'चक्‍कर' यूट्यूब पर र‍िलीज के साथ ही धूम मचा रहा है।

Sapna Choudhary New Haryanvi Song Chakkar Release: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना 'चक्‍कर' यूट्यूब पर र‍िलीज के साथ ही धूम मचा रहा है। केवल 14 घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को हजारों व्‍यूज मिल चुके हैं। गाने में सपना चौधरी अपने चिरपरिचित अंदाज यानि सूट-सलवार में नजर आ रही हैं। गाने में सपना चौधरी के ठुमके भी नजर आ रहे हैं और फैंस को घायल कर रहे हैं।  यह गाना सपना चौधरी के साथ साथ देव कुमार देवा पर फ‍िल्‍माया गया है। गाने के बोल राजेश सिंहपुरिया ने लिखे हैं जबकि आवाज दी है देव कुमार देवा और कनु काद्यान ने। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!