Sapna Choudhary के इन गानों से अपनी न्‍यू ईयर पार्टी बनाएं यादगार, हरियाणवी तड़के से खूब जमेगा रंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2021, 12:37 PM IST

Sapna Choudhary Songs:

Sapna Choudhary के इन गानों से अपनी न्‍यू ईयर पार्टी बनाएं यादगार, हरियाणवी तड़के से खूब जमेगा रंग

साल 2021 (Year 2021) का आज आखिरी दिन है और नए साल की पार्टी की तैयारी शुरू हो चुकी है। लोग नए साल में डूबे हैं और 2022 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Corona New Varient Omicron ) ने लोगों के इस जोश को कम कर दिया है और लोग घरों पर ही पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। नए साल के जश्‍न की खास पार्टी है तो पार्टी के सॉन्‍ग (New Year Party Song) भी खास होने चाहिए। आजकल हरियाणवी गाने काफी चलन में हैं और ऐसा कोई मौका नहीं होता जब हरियाणवी गाने ना सुनाई दें। आप चाहें तो हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गानों से न्‍यू ईयर पार्टी में रंग जमा सकते हैं। 

सपना चौधरी के हरियाणवी गाने देशभर में चर्चित हैं और हर मौके पर उनके गाने बजाए जाते हैं। आप भी अपनी न्‍यू ईयर पार्टी में सपना चौधरी के लोकप्रिय गाने बजा सकते हैं और आम सी पार्टी में हरियाणवी तड़का लगाकर खास बना सकते हैं। सपना चौधरी के गानों से आपकी न्‍यू ईयर पार्टी  बेहद खास और यादगार हो जाएगी। 

अब सवाल ये है कि सपना चौधरी के अनगिनत गाने हैं लेकिन इस पार्टी के ल‍िए उनके कौन से गाने आपको चुनने हैं। इसलिए हम आपको बताने वाले हैं सपना चौधरी के टॉप 5 गाने जिनका कोई जवाब नहीं। सपना चौधरी का गाना तेरी आंख्या का यो काजल बहुत जबरदस्त और अगर नाचने का मन ना भी हो तब भी पैर खुद ब खुद उठ जाते हैं। तो आइये जानते हैं कौन से हैं सपना चौधरी के सुपरहिट गाने-

1. तेरी आंख्या का यो काजल

2. तू चीज लाजवाब 

3. गजबण पानी ने चाली

4. बंदूक चलेगी तेरी बंदूक चलेगी

5. मैं तेरी नचाई नाचू

बता दें कि सपना चौधरी हरियाणा की सर्वाधिक लोकप्रिय लोक कलाकार हैं। पहले वह हरियाणा में ही डांस परफॉर्म करती थीं लेकिन अब देशभर में उनके कार्यक्रम होते हैं और उनकी एक झलक पाने को लाखों की भीड़ आती है। उनका हर गाना लाजवाब है और झुमाकर रख देता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!