Expressway देश की रफ्तार देते हैं। एक्सप्रेसवे जिस इलाके से होकर गुजरते हैं, वहां विकास को नई धार मिलती है। Expressways को दूर के शहरों को जोड़ने के लिए बनाया जाता है। इससे कुछ शहरों की दूरी कम हो जाती है, जबकि कुछ शहरों की दूरी बढ़ने के बावजूद सफर में लगने वाला समय कम हो जाता है। भले ही एक्सप्रेसवे शहरों और बीच में पड़ने वाले गांवों को जोड़ते हों, लेकिन इस पर हर कोई नहीं जा सकता। आमतौर पर Expressways पर दोपहिया वाहनों यानी Two-Wheelers का जाना प्रतिबंधित यानी बैन होता है। कम स्पीड से चलने वाले वाहनों को लेकर भी एक्सप्रेसवे पर नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर यू-टर्न नहीं होता है। इसके लिए बकायदा क्लोवर लीफ बनाकर व्यवस्था की जाती है। ज्यादातर Expressway क्लोज एक्सेस होते हैं, यानी इसमें एंट्री और एग्जिट के लिए जगहें फिक्स होती हैं। Expressway पर कहीं भी बीच में से चढ़ या उतर नहीं सकते।