Who is Nishant Kumar: बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary Cabinet vistar) की सरकार के कैबिनेट विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar Kaun Hain) ने मंत्री मंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए।
पटना के सेंट केरेंस स्कूल से की पढ़ाई
निशांत कुमार (Nishant Kumar Biography) लंबे समय तक राजनीति से दूर रहे हैं। वे नीतीश कुमार (Bihar Cabinet Vistar 2026) के इकलौते बेटे हैं। उनका जन्म 20 जुलाई 1975 को बिहार में हुआ था। उनकी मां मंजू सिन्हा एक स्कूल टीचर थीं, जिनका साल 2007 में निधन हो गया था। मां के निधन के बाद निशांत ने काफी निजी जीवन बिताया और सार्वजनिक मंचों से दूरी बनाए रखी। पढ़ाई की बात करें तो निशांत कुमार ने पटना के सेंट केरेंस स्कूल से शुरुआती शिक्षा हासिल की।
Nishant Kumar (Photo: X/@Nishantjdu)
पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर
इसके बाद उन्होंने मसूरी के मनाव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की। बाद में उन्होंने रांची स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा (Birla Institute of Technology Mesra) से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री ली। पेशे से वे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और लंबे समय तक उन्होंने शांत और साधारण जीवन जिया।
(Photo: X/@Nishantjdu)
साल 2026 में जनता दल यूनाइटेड की ली सदस्यता
निशांत कुमार हमेशा से राजनीति और मीडिया की चमक से दूर रहे। यही वजह रही कि लोग उन्हें बहुत कम जानते थे। उनके पिता नीतीश कुमार भी लंबे समय तक परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ रहे, इसलिए उन्होंने कभी बेटे को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में निशांत धीरे-धीरे सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आने लगे। साल 2026 में बिहार की राजनीति में उनकी औपचारिक एंट्री हुई। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू की सदस्यता ली और पार्टी गतिविधियों में सक्रिय दिखने लगे।
(Photo: X/@Nishantjdu)
बिहार में शुरू की ‘सद्भाव यात्रा’
इसके बाद उन्होंने बिहार में ‘सद्भाव यात्रा’ भी शुरू की। इस यात्रा के जरिए उन्होंने लोगों से मुलाकात की और पार्टी संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जेडीयू अब निशांत कुमार को युवा चेहरे के रूप में आगे बढ़ाना चाहती है। यही कारण है कि उन्हें कैबिनेट में जगह मिलने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि अभी तक उनके विभाग या पद को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Photo: X/@Nishantjdu)
निशांत कुमार की संपत्ति करीब 3.6 करोड़ रुपये
बताया जाता है कि निशांत कुमार की संपत्ति करीब 3.6 करोड़ रुपये है। इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं। उनकी अधिकतर संपत्ति परिवार और मां से मिली संपत्तियों से जुड़ी बताई जाती है। पटना के गांधी मैदान में होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ कैबिनेट विस्तार नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति का बड़ा संदेश माना जा रहा है।
भाजपा-जेडीयू गठबंधन इस कार्यक्रम के जरिए अपनी एकजुटता और ताकत दिखाने की कोशिश करेगा। अगर निशांत कुमार मंत्री बनते हैं तो यह उनके राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी शुरुआत होगी और बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जाएगी।
