असम चुनावों के लिए कांग्रेस ने बदली रणनीति, क्या गौरव बनाम हिमंत की लड़ाई में 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' को होगा रणनीतिक लाभ?

Assam Assembly Elections: कांग्रेस ने लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई को असम कांग्रेस की कमान सौंपी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, तीन नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई जिसमें असम विधानसभा के सदस्य जाकिर हुसैन सिकंदर, पूर्व विधायक रोजलीना तिर्की और प्रदीप सरकार शामिल हैं।

Assam Assembly Elections: 2026 में असम विधानसभा चुनाव होना है, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष में जिस तरह आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है उससे ऐसा लग रहा है कि प्रदेश पूरी तरह चुनाव के माहौल में आ गया है। कल कांग्रेस ने लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई को असम कांग्रेस की कमान सौंपी। कांग्रेस के इस फैसले के बाद ये चर्चा भी आम हो गई कि कांग्रेस ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए जो कहानी लिखी है वो हिमंता बनाम गोगोई बनेगी।

Gaurav Gogoi Himanta Biswa Sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (बाएं) और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गौरव गोगोई (दाएं)

हालांकि, पिछले दो महीनों से असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच राजनीतिक बयानबाजी दिखती रही है, जो कभी सामान्य राजनीतिक तकरार हुआ करती थी, वह अब व्यक्तिगत और आक्रामक मोड़ ले चुकी है, जिसमें सरमा ने गोगोई पर कई गंभीर आरोप लगाए।

End of Feed