पहले 2017 और अब 2024, चुनाव से पहले पार्टी बदलने का खेल खेलते रहे हैं अरविंदर सिंह लवली, समझिए अब कैसे बदल जाएगा East Delhi का समीकरण

Arvinder Singh Lovely: अरविंदर सिंह लवली पहले भी कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में जा चुके हैं। हालांकि तब उनका मोह कुछ महीनों में ही बीजेपी से भंग हो गया था और कांग्रेस में घर वापसी कर ली थी। अब एक बार फिर से लवली, बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

Arvinder Singh Lovely: कांग्रेस के कद्दावर नेता अरविंदर सिंह लवली अब बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। अब बीजेपी के साथ रहने की कसम खा रहे हैं। लेकिन अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली की राजनीति में पलटी मारने के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल हाल के सालों में वो ऐन चुनाव से पहले तीन बार पलटी मार चुके हैं। कभी शीला दीक्षित सरकार में आधा दर्जन मंत्रालय संभालने वाले लवली दिल्ली कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्वी दिल्ली में लवली की पकड़ काफी गहरी है, हालांकि इसके बाद भी वो पिछले कुछ चुनाव में हार चुके हैं, इसके बाद भी अगर ये कहा जाए कि लवली के बीजेपी में जाने से पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर अब समीकरण बदल जाएगा तो गलत नहीं होगा। समझिए कैसे दिल्ली की राजनीति को प्रभावित करेंगे बीजेपी के अरविंदर सिंह लवली।

arvinder singh lovely.

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली, पहले भी कमल का थाम चुके हैं दामन

End of Feed