Iran-Israel Conflict: कैसे काम करता है इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम, ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों में कितना दम?

आज इजराइल के पास सबसे प्रभावी, युद्ध में परखी जा चुकी वायु रक्षा प्रणालियों में से एक प्रणाली है। इस प्रणाली को अक्सर मीडिया में "आयरन डोम" कहा जाता है लेकिन ये सही नहीं है। इजराइल में कई सुरक्षा स्तर हैं, जिनमें से प्रत्येक को विभिन्न दिशाओं से आने वाले खतरों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है।

Israel Air Defence System: पिछले हफ्ते के अंतिम दिनों में इजराइल ने ऑपरेशन ‘राइजिंग लॉयन’ के तहत ईरान पर सिलसिलेवार हमले किए, जिसका मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम और लंबी दूरी तक हमला करने की उसकी क्षमताओं को कमजोर करना है। शुरुआत में, इजराइल ने दावा किया था कि ईरान जल्द ही नौ परमाणु हथियार बनाने में सक्षम हो जाएगा। अगर ऐसा होता तो इजराइल के लिए मुश्किलें खड़ी हो जातीं क्योंकि दोनों देश एक-दूसरे के चिर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। ईरानी की परमाणु सुविधाओं पर इजराइली हमलों और ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों तथा सशस्त्र बलों के प्रमुख सदस्यों की निशाना बनाकर हत्या किए जाने के बाद ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों की बौछार करके इजराइल पर पलटवार किया। पहले चरण में लगभग 200 बैलिस्टिक मिसाइलें और 200 ड्रोन छोड़े जाने का दावा किया गया है। संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है, आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। इजराइल की मिसाइल रक्षा प्रणाली (जिसमें आयरन डोम भी शामिल है) ने अब तक ईरान के अधिकांश हमलों को विफल कर दिया है, लेकिन भविष्य के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

Iron dome Arrow

इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम के बारे में जानिए

बैलिस्टिक मिसाइलें क्या होती हैं और उन्हें कैसे रोका जाए?

ईरान के पास बैलिस्टिक मिसाइलों और लंबी दूरी के ड्रोन की भरमार है, साथ ही क्रूज मिसाइलों जैसे अन्य लंबी दूरी के हथियार भी हैं। बैलिस्टिक मिसाइलें मोटे तौर पर एक निश्चित दिशा में तेजी से आगे बढ़ती हैं, जबकि क्रूज मिसाइलें उड़ते समय अपना मार्ग समायोजित कर सकती हैं। ईरान, इजराइल से लगभग 1,000 किलोमीटर दूर है, इसलिए हमलों के लिए ज्यादातर मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और लंबी दूरी के ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान ने हमलों में किस प्रकार की मिसाइल का इस्तेमाल किया है, लेकिन देश के पास फतह-1 और इमाद समेत कई मिसाइलें हैं।

End of Feed