दिल्ली में AAP-कांग्रेस का सियासी 'खेल' खराब करेंगी मायावती? BJP की राह आसान करेगी दलित वोटों में सेंधमारी

BSP Delhi Candidates: दिल्ली में बसपा चुनाव लड़ती आई है लेकिन यहां कभी भी उसका प्रदर्शन असरदार नहीं रहा है। दिल्ली नगर निगम की 250 और दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव लड़ती आई है। 2008 के विधानसभा चुनाव में उसके तीन विधायक विजयी हुए थे लेकिन 2013 के विस चुनाव में पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई।

BSP Delhi Candidates: लोकसभा चुनाव में धीरे-धीरे ही सही बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी धमक का अहसास करा दिया है। यूपी से लेकर दिल्ली तक की सभी हाई प्रोफाइल और अहम सीटों पर इसने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिकट बंटवारे पर बसपा सुप्रीमो पूरी तरह अपनी रौ में आ गई हैं। राजधानी दिल्ली की सात सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बाद गुरुवार सुबह उन्होंने छह उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। खास बात यह है कि उन्होंने आजमगढ़ से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। यहां से अब मशहूद अहमद को टिकट दिया है। तो ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए कैसरगंज से नरेंद्र पांडेय को उम्मीदवार बनाया है।

Mayawati

दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ेगी बहुजन समाज पार्टी।

दिल्ली में पहले से चुनाव लड़ती आई है बसपा

दिल्ली में बसपा चुनाव लड़ती आई है लेकिन यहां कभी भी उसका प्रदर्शन असरदार नहीं रहा है। दिल्ली नगर निगम की 250 और दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव लड़ती आई है। 2008 के विधानसभा चुनाव में उसके तीन विधायक विजयी हुए थे लेकिन 2013 के विस चुनाव में पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। बसपा 2009, 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन उसका वोट प्रतिशत हर चुनाव में गिरता रहा। 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा को 9 प्रतिशत वोट मिले जो 2014 में घटकर 6 फीसद हो गए। बीते लोकसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन और खराब रहा। वह एक प्रतिशत पर सिमट कर रह गई।

End of Feed