Vidyut Jammwal on Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर (Street Fighter) को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर अब सिर्फ भारतीय फिल्मों तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने हॉलीवुड में इंडियन स्टार्स की मौजूदगी और वहां उनके लिए खुल रहे मौकों पर अपनी राय रखी है। विद्युत का मानना है कि इंडियन स्टार्स को अब दुनिया के सामने अपनी काबिलियत साबित करने के लिए पहले जैसी कोशिश करने की जरूरत नहीं है। इस बातचीत में उन्होंने बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस का भी जिक्र किया, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
एक्टर विद्युत जामवाल ने अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की है (Image Source: IMDb)
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:FLASHBACK: "मुझे लगता था कि अवॉर्ड खरीदे...", Filmfare Award जीतने के बाद भरोसा नहीं कर पा रहे थे Nana Patekar
विद्युत जामवाल ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ
एक्टर विद्युत जामवाल एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह विद्युत जामवाल का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। इस दौरान विद्युत जामवाल ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर बयान दिया है। विद्युत जामवाल ने Variety India से बात करते हुए कहा कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जैसे लोग पहले ही हमारे लिए ये कर चुके हैं। हमारे ऐसे लोग हैं, जिन्होंने वहां अपनी पहचान बनाई है। हम उसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। अब ये फैसला पश्चिमी देशों को करना है कि कोई भारतीय एक्टर उनकी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकता है या कोई भारतीय एक्टर वहां जाना चाहता है। ये काफी खुला मामला है। हम वहां मौजूद हैं और अब इससे ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। वे हमारे बारे में जानते हैं और हम उनके बारे में जानते हैं।'
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:‘मैं कल मरने वाला हूं...’ Nana Patekar ने महीनों पहले ही कर दी थी अपनी मौत की बात, अब वायरल हो रहा पुराना बयान
इंडियन फिल्मों पर कही ये बात
विद्युत जामवाल ने इंटरव्यू के दौरान इंडियन फिल्मों ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ (Ramayana: Rise of a Legend) और ‘वाराणसी’ (Varanasi) की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता पर बात की। उन्होंने ये भी बताया कि ग्लोबल सिनेमा में भारतीय एक्टर्स की जगह को लेकर चर्चा अब आगे बढ़ चुकी है। विद्युत जामवाल के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
