वर्ल्ड सिनेमा

The Odyssey देखकर 7 वें आसमान पर पहुंचे Tom Cruise, मूवी की तारीफ में पढ़े कसीदे

The Odyssey: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' रिलीज होते ही छा गई है। फिल्म देखकर टॉम क्रूज इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे दोबारा देखने की इच्छा जताई और जमकर तारीफ की।

Image

टॉम क्रूज ने की 'द ओडिसी' की तारीफ (pic credit-instagram)

Tom Cruise Review The Odyssey: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड है। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद फिल्म को सुपर से ऊपर वाला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच टॉम क्रूज ने फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-The Odyssey X Review: क्रिस्टोफर नोलन के फैन बने लोग, एक्शन सीन्स पर खूब लुटाया प्यार)

टॉम क्रूज ने की 'द ओडिसी' की तारीफ

हॉलीवुड के स्टार एक्टर टॉम क्रूज ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'द ओडिसी' देखने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने सिनेमाघर के बाहर की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके हाथ में फिल्म का टिकट नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन, उनकी पत्नी और प्रोड्यूसर एमा थॉमस, पूरी स्टारकास्ट और फिल्म की टीम का धन्यवाद किया। टॉम क्रूज ने अपने पोस्ट में लिखा, 'वाह! क्रिस, एमा और पूरी शानदार टीम का धन्यवाद। आपने सिनेमाघर में कमाल का अनुभव दिया। मैं इस फिल्म को दोबारा देखने का इंतजार नहीं कर सकता।' बता दें कि टॉम क्रूज की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

पहले दिन कितना कमाएगी 'द ओडिसी'

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले वीकेंड में 85 से 95 मिलियन डॉलर की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह क्रिस्टोफर नोलन की पिछली सुपरहिट फिल्म 'ओपेनहाइमर' के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 82.7 मिलियन डॉलर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देगी। वहीं भारत में फिल्म 'द ओडिसी' पहले दिन मोटी कमाई कर सकती है। फिल्म 'द ओडिसी' भारत में पहले दिन फिल्म लगभग 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। ऐसा लगता है कि फिल्म 'द ओडिसी' भारत में गर्दा उड़ाने वाली है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article