Shoaib Malik on Marrying Sana Javed: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) को इन दिनों अपने मुल्क पाकिस्तान और पड़ोसी देश भारत से भी काफी नफरत मिल रही है। शोएब मलिक ने अचानक सोशल मीडिया पर सना जावेद संग शादी की फोटोज पोस्ट कर दीं। भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा संग तलाक के साथ ही शोएब मलिक को खूब खरी खोटी सुननी पड़ रही हैं। शोएब पर सानिया को चीट करने से लेकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। जिनपर अभी तक शोएब ने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि अब हाल ही में शोएब एक पोडकॉस्ट के लिए नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें- Fighter के हिट होते War 2 और Krrish 4 पर ऋतिक रोशन ने दिया बड़ा हिंट, कहा- 'मुश्किल होगा पर मजेदार..'
जहां वह ट्रोलर्स पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। सानिया मिर्जा संग तलाक और सना जावेद संग शादी के बाद शोएब मलिका का ये बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है।
‘जो दिल चाहे वही करना चाहिए’
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने कहा, ‘जो दिल चाहे वही करना चाहिए, लोग क्या कहेंगे ये नहीं सोचना चाहिए। क्योंकि आप अगर कुछ न भी करेंगे तो भी लोग कुछ ना कुछ कहेंगे ही। चाहे आपको 10 साल लगें, 20 साल लगें। कई सालों बाद भी आपको समझ आए तो करो। ये मत सोचो कि लोग क्या बोलेंगे।’ सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि शोएब का यह बयान ट्रोलर्स के लिए एक करारा जवाब है।
