Spider Man Brand New Day के साथ रिलीज होंगे Ramayana और Avengers Doomsday के ट्रेलर

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो सिनेमाप्रेमियों को बड़ा सरप्राइज देगी। इस मूवी के साथ रामायण और एवेंजर्स डूम्सडे के ट्रेलर अटैक होंगे।

साल 2026 के 7 महीने खत्म होने को आए हैं और अब तक बहुत ही ऐसी मूवीज रिलीज हुई हैं, जिन्होंने दर्शकों को चौंकाया हो। हालांकि आने वाले महीनों में वर्ल्ड सिनेमा की ओर से कई सारी ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों को ना केवल चौंकाएंगी बल्कि सिनेमाघरों के बाहर लाइनें लगाने को भी मजबूर कर देंगी। जल्द ही दर्शक सिनेमाघरों में स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे रिलीज होगी, जिसके लिए दर्शक एक्साइटेड हैं। अगर मूवी की कमाई की बात करें तो वो विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी कमाल की रहने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये 2026 के कई बड़े रिकॉर्ड पहले दिन ही ध्वस्त कर देगी। स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे को लेकर देखने को मिल रही दीवानगी का ही नतीजा है कि बड़ी-बड़ी मूवीज के निर्माता इसके साथ अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करना चाहते हैं लेकिन ये मौका केवल दो फिल्म निर्माताओं के हाथ लगा है।

Spider Man Brand New Day के साथ रिलीज होंगे  Ramayana और Avengers Doomsday के ट्रेलर

Spider Man Brand New Day के साथ रिलीज होंगे Ramayana और Avengers Doomsday के ट्रेलर

Ramayana और Avengers Doomsday के ट्रेलर बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे दर्शक

जाने-माने फिल्म पत्रकार तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि जब दर्शक स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे (Spider Man Brand New Day) देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे तो उन्हें बीच में रामायण और एवेंजर्स डूम्सडे के ट्रेलर भी देखने को मिलेंगे। रामायण और एवेंजर्स डीम्सडे के मेकर्स ने अपनी फिल्मों के ट्रेलर स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे के साथ रिलीज करने का फैसला लिया है। ये दोनों ही मेगा बजट मूवीज हैं, जिनको स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे से जबरदस्त रीच मिलने की उम्मीद है।

End of Feed