वर्ल्ड सिनेमा

Mathew Perry की डॉक्युमेंट्री में नहीं दिखाया जाएगा 'Friends' की स्टारकास्ट का इंटरव्यू , कारण जान होगी फैंस को हैरानी

Friends Star Cast Not in Mathew Perry Document: स्वर्गीय हॉलिवुड एक्टर मैथ्यू पेरी कि डॉक्यूमेंटरी रिलीज हो गई है। ऐसे में इस डॉक्यूमेंटरी में मैथ्यू के जिगरी दोस्त और टीवी शो 'फ़्रेंड्स' की स्टारकास्ट ने इंटरव्यू नहीं दिया जिसे देख फैंस मेकर्स से तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अब फैंस को जवाब देते हुए सच्चाई बताई।

Image

Friends Star Cast Not in Mathew Perry Document

Friends Star Cast Not in Mathew Perry Document: हॉलिवुड एक्टर मैथ्यू पेरी की अक्टूबर 2023 में अचानक मौत होने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। एक्टर अपनी टीवी शो 'फ्रेंड्स' के लिए पूरी दुनिया में मशहूर थे। आज भी मौत के 2 साल बाद भी फैंस को मैथ्यू की कमी महसूस होती है। इस बीच एक्टर से जुड़ी 'मैथ्यू पैरी: अ हॉलिवुड ट्रैजडी' डॉक्यूमेंटरी पीकॉक पर रिलीज हो चुकी है। डॉक्यूमेंटरी में मैथ्यू पैरी की मौत के बाद हुई जांच पड़ताल को दिखाया गया है। हालांकि इस डॉक्यूमेंटरी ने ध्यान तब खींचा जब इसमें टीवी शो 'फ़्रेंड्स' की स्टारकास्ट का एक भी इंटरव्यू नहीं दिखाया गया।

न्यू यॉर्क पोस्ट से बातचीत करते हुए डायरेक्टर रॉबर्ट पालुम्बो (Robert Palumbo) ने बताया कि आखिर क्यूँ मैथ्यू पैरी के दोस्त और 'फ़्रेंड्स' (Friends) की स्टारकास्ट ने डॉक्यूमेंटरी के लिए इंटरव्यू नहीं दिया। रॉबर्ट का कहना था कि 'जाहिर है, वे इस समय मैथ्यू के बारे में एक कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। हालांक हम उनके न दिखाने के फैसले को समझते हैं।' फैंस पहले तो इस चीज को लेकर काफी नाराज थे लेकिन कारण जान उन्हे चैन मिली है।

बता दें मैथ्यू पैरी (Mathew Perry) के साथ -साथ फ़्रेंड्स शो में जेनीफेर एनिस्टन, लिसा कुड्रो, कोर्टनी कॉक्स, डेविड श्विमर और मैट लेब्लांक नजर आए थे। इसी के साथ दिसंबर 2023 में आई एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि मैथ्यू पेरी की मौत केटामाइन नाम के ड्रग के ओवरडोज और पूल में डूबने से हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कुछ 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article