FIFA World Cup Opening Ceremony: शकीरा के डांस ने ओपनिंग सेरेमनी में बांधा समां, 'दाई दाई' ने लूट ली महफिल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 13, 2026, 07:33 AM IST

FIFA World Cup Opening Ceremony: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मैक्सिको में हुई ओपनिंग सेरेमनी ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। शकीरा समेत इन स्टार्स की परफॉर्मेंस पूरी लाइमलाइट लूट ली।

FIFA World Cup Opening Ceremony: फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर हर तरफ बात हो रही है। इसको लेकर काफी समय से तैयारियां की जा रही थीं। अब इन सब के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। मैक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एस्टेका स्टेडियम में हुए इस इवेंट ने सबको अपना दीवाना बना लिया। लेकिन सबका ध्यान शकीरा ने अपनी तरफ खींच लिया। शकीरा (Shakira) ने अपने गाने और डांस मूव्स से लोगों को अपना दीवाना बना लिया। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन स्टार्स ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में धमाल मचाया।

शकीरा ने खींचा सबका ध्यान

फीफा वर्ल्ड कप 2026 एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी सबकी बड़ी वजह फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी है। इस इवेंट में हॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। मैक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एस्टेका स्टेडियम में नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय के साथ अपने नए ऑफिशियल एंथम ‘दाई दाई’ पर परफॉर्म करते हुए शकीरा ने धमाल मचा दिया है। इस दौरान शकीरा अपने धांसू लुक में नजर आईं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी से सामने आई ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

End of Feed