वर्ल्ड सिनेमा

Exclusive! Zendaya ने फिल्म Dune 2 की शूटिंग के दौरान की ये खतरनाक चीज, एक्ट्रेस बोलीं- 'इससे ज्यादा खतरा और कुछ..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 29, 2024, 01:47 PM IST

Zendaya on Dune 2: मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म ड्यून पार्ट 2 (Dune Part 2) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। यूएस ऑडियंस के लिए यह फिल्म 1 मार्च 2024 को रिलीज होने वाली है, वहीं भारत में यह फिल्म 15 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। अब जेंडिया ने फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Image

Zendaya on Dune 2 Shooting

Zendaya on Dune 2: मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म ड्यून पार्ट 2 (Dune Part 2) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर्स ने कई जबरदस्त एक्शन सीन शूट किया है, जिनके लिए उन्हें काफी खतरनाक स्टंट्स भी करने पड़े हैं। मूवी की रिलीज की बाद करें तो यूएस ऑडियंस के लिए यह फिल्म 1 मार्च 2024 को रिलीज होने वाली है, वहीं भारत में यह फिल्म 15 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म ड्यून का पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज किया गया था, जो एक बड़ा हिट साबित हुआ था। इसी वजह से फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है।

अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस जेंडिया ने फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। शूटिंग को लेकर बात करते हुए जेंडिया ने कहा एक्शन सीन से भी ज्यादा खतरनाक चीजें हमने की हैं। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

'पूरे दिन प्यासे रहने से खतरनाक क्या होगा'

ड्यून 2 के दौरान शूटिंग एक्सपीरियंस को लेकर जेंडिया पर जूम एंटरटेनमेंट के साथ ऑफिशियल बातचीत में बोलीं, 'सबसे खतरनाक चीज आप ये कर सकते हों कि जरूरत जितना पानी भी पूरे दिन ना पियो। डिहाइड्रेशन तो ड्यून 2 की शूटिंग के दौरान नॉर्मल हो गया था। जो काफी खतरनाक चीज है।' बता दें कि फिल्म में टेलर-जॉय के साथ फ्लोरेंस पुघ, ऑस्टिन बटलर, लीया सेडौक्स, टिमोथी चालमेट, ज़ेंडाया और जोश ब्रोलिन नजर आने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article