Aishwarya Rai New Cannes 2026 Look: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। ऐश्वर्या राय को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के साथ कान्स 2026 में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंचीं। इसके बाद से ऐश्वर्या राय के कई धांसू लुक्स सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच ऐश्वर्या राय की अब नई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। ऐश्वर्या राय इन तस्वीरों में और वीडियो में नए लुक में नजर आ रही हैं। (ये भी पढ़ें: Cannes 2026 में Aishwarya Rai Bachchan ने दिखाया रॉयल लुक, देखते रह गए लोग)
कान्स 2026 से सामने आया ऐश्वर्या राय का नया लुक (Image Source: Iyan Amjad Instagram)
गुलाबी ड्रेस में दिखीं ऐश्वर्या राय
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह ऐश्वर्या राय का कान्स 2026 से सामने आया नया लुक है। ऐश्वर्या राय अपने नए लुक में बेहद हसीन लग रही हैं। ऐश्वर्या राय के पहले लुक के बाद अब दूसरे लुक ने भी धमाल मचा दिया है। ऐश्वर्या राय इस बार पिंक गाउन पहने नजर आईं। गाउन पर की गई चमकदार फ्लोरल डिजाइन और स्टाइलिश डिटेलिंग ने उनके लुक को और खास बना दिया। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ नजर आईं। ऐश्वर्या राय का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या राय के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Stars Spotted Today: कान्स 2026 में हिस्सा लेने के लिए बेटी संग फ्रांस पहुंचीं ऐश्वर्या राय, नो मेकअप लुक में दिखीं न्यासा)
ऐसा था आराध्या बच्चन का लुक
ऐश्वर्या राय के साथ-साथ उनकी बेटी आॉराध्या बच्चन के लुक ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। आराध्या बच्चन इस दौरान रेड सिल्क बॉल गाउन पहने नजर आईं, इसके साथ मैचिंग दुपट्टा लिया हुआ था। उनका लुक काफी हद तक ऐश्वर्या के आउटफिट से इंस्पायर्ड लग रहा था। आराध्या का मेकअप बहुत हल्का रखा गया था। ग्लॉसी लिप्स और सीधे खुले बालों में वो बेहद प्यारी लग रही थीं। ऐश्वर्या राय और आॉराध्या बच्चन के लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
