वर्ल्ड सिनेमा

Anant-Radhika Pre wedding Ceremony: रिहाना के वेलकम के लिए अंबानियों ने भेजी स्पेशल थीम कार, यहां डालें एक नजर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 29, 2024, 02:50 PM IST

Anant-Radhika Pre wedding Ceremony: अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई है, इस बीच अब इन फंक्शन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स भी गुजरात के जामनगर पहुंचने लगे हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें रिहाना के लिए स्पेशल थीम कार नजर आ रही है।

Image

Special car designed for Rihanna

Anant-Radhika Pre wedding Ceremony: अंनत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई है। इस बीच अब इन फंक्शन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स भी गुजरात के जामनगर पहुंचने लगे हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें रिहाना के लिए स्पेशल थीम कार नजर आ रही है। इसी के साथ ही अनंत और राधिका की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से शुरू होने वाले है। अनंत और राधिका के अन्न दान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों लोगों को खाना परसोते हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए गजब की तैयारियां की गई हैं, इसके लिए हॉलीवुड और बॉलीवुड के भी कई बड़े स्टार्स की एंट्री होने लगी है। कई टैलेंटेड स्टार्स भी इस प्री वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं। इस बीच रिहाना के लिए एक स्पेशल जंगल थीम कार तैयार की गई है, जिसमें उनका वेलकम होने वाला है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

रिहाना करेंगे अनंत अंबानी की शादी में परफॉर्म

रिहाना अपने प्राइवेट जेट के साथ गुजरात के जामनगर में लैंड कर चुकी हैं। रिहाना के लिए जंगल थीम कार डिजाइन की गई है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। रिहाना के लिए इंडिया में भी काफी क्रेज है, सिंगर अपनी टीम के साथ इंडिया आ चुकी हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article