Oscars 2026 की रेस में शामिल हुईं ये 5 इंडियन फिल्में, 'कांतारा: चैप्टर 1' ने खींचा सबका ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 9, 2026, 01:06 PM IST

Indian Movies Oscars 2026: ऑस्कर्स 2026 की रेस में इंडियन सिनेमा ने जबरदस्त धमाल मचा दिया है। साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’, एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिंह’, ‘टूरिस्ट फैमिली’, ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘सिस्टर मिडनाइट’ जैसी फिल्में अकादमी की बेस्ट पिक्चर की एलिजिबिलिटी लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

Indian Movies Oscars 2026: साउथ के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 (Kantara: Chapter 1) ने रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाए। फिल्म के एक्शन सीन्स के साथ-साथ स्टोरी ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। अब इन सब के बाद ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने एक और कमाल कर दिया है। इस फिल्म को ऑस्कर कमिटी ने इसे बेस्ट पिक्चर की रेस में शामिल किया है। 'कांतारा: चैप्टर 1' के साथ 4 और इंडियन फिल्में इस लिस्ट में शामिल है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।

End of Feed